रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म की सफलता से सभी खुश हैं। फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज हुई थी, जिसको दर्शकों का काफी अच्छी रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद अयान मुखर्जी ने दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस ने तरह तरह के कयाय लगाने शुरू कर दिए हैं।