साल 1958 में आई फिल्म 'काला पानी' में देव आनंद के सफेद शर्ट और काले कोट वाले लुक ने लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी दीवाना बना दिया था। इसके बाद देव साहब के काले कोट पर बैन लगाने की कवायद भी शुरू हुई थी। इस बात का जिक्र देव आनंद के ऑटोबायोग्राफी में किया गया है।
दरअसल, देव आनंद जब भी सफेद शर्ट के ऊपर काले रंग का कोट डालकर बाहर निकलते थे, तो लड़कियां उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो जाती थीं। इतना ही नहीं बल्कि लड़कियां उन्हें देखने के लिए छत से छलांग लगा देती थीं। अपने बेहतरीन लुक के साथ देव का यूं सार्वजनिक रूप से बाहर आना लोगों की जान पर बन आई थी।