बॉलीवुड

100 लोगों के सामने आमिर और पूजा बेदी ने शूट किया था लव मेकिंग सीन

आमिर खान और पूजा बेदी ने साल 1995 में 'आतंक ही आतंक' फिल्म में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों का एक लव मेकिंग सीन था, जिसे करने के दौरान दोनों ही असहज हो गए थे।
2 min read
aamir_khan_pooja_bedi1.jpg
Aamir Khan Pooja Bedi

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी 90 के दशक की सबसे बोल्ड व बेबाक एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती थीं। उन्होंने फिल्मों में ज्यादातर बोल्ड किरदार ही निभाए थे। फिल्म जो जीता वो सिकंदर में पूजा बेदी ने पहली बार आमिर खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच एक छोटा सा किसिंग सीन भी था। जिसे दोनों ने आसानी से कर लिया था। लेकिन 'आतंक ही आतंक' फिल्म में लव मेकिंग सीन करने में दोनों की हालत खराब हो गई थी।

आमिर और पूजा ने दिया किसिंग सीन
दरअसल, साल 1995 में 'आतंक ही आतंक' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान, पूजा बेदी, जूही चावला और रजनीकांत भी थे। इस फिल्म को दिलीप शंकर ने डायरेक्ट किया था। 90 के दशक में आमिर खान की इमेज बॉलीवुड के सीरियल किसर की बन गई थी। क्योंकि उन्होंने कई फिल्मों में अपनी हीरोइनों को किस किया था। 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर खान और पूजा बेदी ने आराम से किसिंग सीन कर लिया था। लेकिन 'आतंक ही आतंक' में लव मेकिंग सीन के दौरान दोनों बेहद असहज हो गए थे।

सीन शूट करने में हुए असहज
इस बारे में बात करते हुए पूजा बेदी ने कहा था, 'मैंने आमिर के साथ एक फिल्म की थी जिसका नाम था 'आतंक ही आतंक'। फिल्म में मेरा गेस्ट अपीयरेंस था। फिल्म में मेरा और आमिर का एक फुल पैशनेट लवमेकिंग सीन था। जोकि 'जो जीता वही सिकंदर' फिल्म के क्यूट लिटिल किस के मुकाबले कहीं ज्यादा इंटेंस था। हालांकि फिल्म लंबी होने के चलते उस सीन को हटा दिया गया। पूजा बेदी ने आगे बताया, लव मेकिंग सीन शूट करने के बाद दोनों काफी असहज हो गए थे क्योंकि हमने यूनिट के करीब 100 लोगों के सामने वह सीन शूट किया था। मुझे अभी भी याद है कि उसके बाद हम दोनों को एक कमरे में बिठा दिया गया था। हम दोनों काफी देर चुप बैठे रहे। उसके बाद आमिर ने मेरी तरफ देखा और कहा कि चलो चैस खेलते हैं। इस तरह हमारे बीच बात शुरू हुई।'

Published on:
20 Jun 2021 11:49 am
Also Read
View All
राजपाल यादव ने VIP नहीं आम जनता के साथ लाइन में लगकर किए बप्पा के दर्शन, वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

गोविंदा की छवि बनने की कोशिश करते हैं भांजे कृष्णा अभिषेक? सुनीता आहूजा ने दिया जवाब, अर्जुन कपूर पर भी की बात

National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह