बॉलीवुड

डेटिंग रूमर्स के बीच फातिमा सना शेख संग पिकलबॉल गेम खेलते दिखे आमिर खान, वीडियो हुआ वायरल

Aamir Khan-Fatima Sana Sheikh : आमिर खान और फातिमा सना शेख के अफेयर के किस्से अक्सर ही गॉसिप गलियारों में होते रहते हैं। इस बीच दोनों स्टार्स की साथ में एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें दोनों पिकलबॉल गेम खेलते दिख रहे हैं।
2 min read
• •
May 24, 2023
aamir_khan_playing_pickleball_game_with_fatima_sana_sheikh_amid_dating_rumours_video_goes_viral.png

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और सना फातिमा शेख (Fatima Sana Sheikh) ने 'दंगल' और 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में एक साथ काम किया है। फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई। आलम ये है कि अक्सर ही आमिर और फातिमा की क्लोजनेस को लेकर कई सारी गॉसिप्स सामने आती रहती हैं। यहां तक की दोनों के अफेयर के चर्चे भी होते रहते हैं। लेकिन इन खबरों पर दोनों ने कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया। इस बीच उनका साथ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

सोशल मीडिया पर आमिर खान और फातिमा सना शेख का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पिकलबॉल स्पोर्ट्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आमिर ने जहां रेड टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहनी है तो वहीं फातिमा ग्रे टीशर्ट और ब्लैक शार्ट्स में नजर आ रही हैं। दोनों ही बहुत स्मार्ट्ली और एनर्जी के साथ इस गेम को खेलते देखे जा सकते हैं।

दोनों का यह वीडियो सामने आने के बाद से उनके अफेयर के चर्चे एक बार फिर से होने शुरू हो गए हैं। जाहिर है कि पहले भी दोनों के अफेयर्स को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन इन बातों को ज्यादा तूल न देते हुए दोनों ने कभी भी अपनी बॉन्डिंग को प्रभावित नहीं होने दिया है। फातिमा, खान परिवार की करीबी बताई जाती हैं। उनकी आमिर की बेटी आइरा से अच्छी दोस्ती है।

आपको बता दें कि एक बार आमिर खान ने सना शेख संग अफेयर की खबरों पर रिएक्ट करते हुए इसे बकवास बताया था। दरअसल, एक्टर पर आरोप था कि फातिमा सना शेख के कारण ही वह पत्नी किरण राव से अलग हुए थे। हालांकि 2022 में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने कहा था यह बिल्कुल गलत है। न तो उस वक्त उनकी लाइफ में कोई और था, न अब है।

Published on:
24 May 2023 02:36 pm
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो