हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक मैगज़ीन इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि यह घटना 2002 से 2003 के बीच की है। उस समय वह फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं। एक फिल्म के लिए उन्हें अंडरकवर एजेंट का रोल करना था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक ऐसे डायरेक्टर के साथ काम कर रही थीं, जिससे वह आजतक कभी नहीं मिली थीं।