बॉलीवुड

सालों की इज्जत गवा दोगे… जब पुलिस अफसर की बात सुनकर घबरा गए थे आमिर खान, तुरंत लेना पड़ा ये फैसला

Aamir Khan on Movie Delhi Belly: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में फिल्म ‘देली बेली’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। आमिर ने बताया इस फिल्म को देखकर वो घबरा गए थे और फिर कैसे फिल्म को कल्ट क्लासिक बनाया गया।

2 min read
Jan 13, 2026
फोटो में आमिर खान और इमरान खान (इमेज सोर्स: एक्स)

Aamir Khan On Movie Delhi Belly: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में फिल्म ‘देली बेली’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। आमिर ने बताया इस फिल्म को देखकर वो घबरा गए थे और फिर कैसे फिल्म को कल्ट क्लासिक बनाया गया।

बॉलीवुड में आमिर खान को परफेक्शनिस्ट कहा जाता है, लेकिन उनकी ही एक फिल्म ऐसी भी रही, जिसे देखकर खुद आमिर घबरा गए थे। यह किस्सा है कल्ट फिल्म ‘देली बेली’ का, जिसका जिक्र हाल ही में एक फैन मीट के दौरान आमिर खान ने किया। इस खास मौके पर इमरान खान और वीर दास भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान आमिर ने बताया कि फिल्म के शुरुआती कट ने उन्हें किस कदर परेशान कर दिया था और कैसे एक पुलिस अफसर की प्रतिक्रिया आज भी उनके जेहन में ताजा है।

ये भी पढ़ें

‘मैं रतन टाटा या शाहरुख खान नहीं…’, नंबर 1 नहीं बनना चाहते अक्षय खन्ना, वायरल वीडियो में बोले ‘धुरंधर’ एक्टर

आमिर ने सुनाया ‘डेली बेली’ का रोचक किस्सा

आमिर खान ने बताया कि ‘डेली बेली’ की पहली टेस्ट स्क्रीनिंग बेहद सीमित लोगों के बीच रखी गई थी। उस वक्त स्क्रीनिंग हॉल में आमिर, किरण राव, इमरान खान, म्यूजिक कंपोजर राम संपत और कुछ करीबी लोग मौजूद थे। सुरक्षा कारणों से मुंबई पुलिस के जवान भी उस वक्त आमिर खान के साथ ही थे इसलिए उन्होंने भी फिल्म देखी। दिलचस्प बात यह थी कि आमिर खुद भी उस दिन पहली बार फिल्म देख रहे थे।

फिल्म देखकर बेचैन हो गए आमिर खान

फैन मीट के दौरान आमिर खान ने बताया कि फिल्म देखते वक्त आमिर के मन में अजीब तरह की बेचैनी थी। उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। उनके मुताबिक, फिल्म की शुरुआत बेहद ही खराब थी और कॉमेडी
ठीक से बैठ नहीं रही थी। आमिर ने कहा कि उस समय उन्हें लगा था कि यह फिल्म शायद उनके करियर की सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है।

पुलिस अफसर की राय सुन हो गए परेशान

स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद आमिर ने पास बैठे पुलिस अफसर से राय पूछी। अफसर ने पहले स्क्रीन की ओर देखा, फिर आमिर की तरफ और कुछ पल चुप रहने के बाद बेहद सीधे शब्दों में कहा कि आपने पिछले कई सालों में जो इज्जत कमाई है, वह एक ही फिल्म में चली जाएगी। आमिर अफसर की इस बात को सुनकर चौंक गए थे, हालांकि उन्होंने इसे नजरअंदाज नहीं किया।

दोबारा से फिल्म को एडिट किया गया

आमिर ने बताया कि फिल्मों के शुरुआती कट का खराब होना कोई नई बात नहीं है। कई बार कहानी, एडिट और टोन सही बैठने में वक्त लगता है। ‘डेली बेली’ के साथ भी यही हुआ। मेकर्स ने फिल्म को दोबारा बैठकर समझा, स्क्रिप्ट और एडिट पर काम किया और धीरे-धीरे फिल्म को एक सही आकार दिया गया। मजेदार बात यह रही कि पुलिस अफसर की वही टिप्पणी बाद में फिल्म के टीजर का हिस्सा बन गई, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी।

बॉक्स ऑफिस पर कल्ट क्लासिक बनी फिल्म

रिलीज के बाद दिल्ली बेली ने बॉक्स ऑफिस पर अलग पहचान बनाई और समय के साथ यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई। अंग्रेजी-हिंदी डायलॉग्स, बेबाक कंटेंट और अनोखे ट्रीटमेंट ने इसे खास बना दिया। आमिर खान प्रोडक्शंस की इस फिल्म ने यह साबित किया कि कभी-कभी सबसे बड़ा रिस्क ही सबसे बड़ी सफलता की वजह बनता है।

16 जनवरी को रिलीज हो रही ‘हैप्पी पटेल’

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में वीर दास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और आमिर और इमरान खान कैमियो करते दिखेंगे।

ये भी पढ़ें

सूबेदार रतन सिंह की यादें ताजा, क्या ‘बॉर्डर 2’ में दिखेंगे पुनीत इस्सर?

Also Read
View All

अगली खबर