बॉलीवुड

अभिषेक करेंगे तापसी संग सरेआम मनमर्जियां, क्या होगा ऐश्वर्या का

अभिषेक और तापसी पन्नू पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

2 min read
Jan 21, 2018
Abhishek Bachchan and Tapsee

अभिषेक बच्चन ज्यादातर इवेंट्स में अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ ही नजर आते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। दरअसल अभिषेक बच्चन लंबे ब्रेक के बाद फिल्म 'मनमर्जियां' से कमबैक करने जा रहे हैं। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप 'मुक्काबाज' की सफलता के बाद एक और फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार अनुराग कश्यप और आनंद एल राय मिलकर फिल्म 'मनमर्जियां' बना रहे हैं। अभिषेक बच्चन इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं अगर फिल्म की हिरोइन की बात करें तो इस फिल्म में तापसी पन्नू अभिषेक के ओपोजिट होंगी। बता दें कि अभिषेक और तापसी पन्नू पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

इनके अलावा फिल्म में विक्की कौशल भी लीड रोल में होंगे। फिल्म को इरोज नाउ द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग की बात करेंं तो यह फरवरी से शुरू होगी। इरोज ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'Happy to announce 'Manmarziyaan' goes on the floors next month! @juniorbachchan @vickykaushal09 @taapsee @anuragkashyap79 @aanandlrai @FuhSePhantom @cypplOfficial @ItsAmitTrivedi#Manmarziyaan।'

ये भी पढ़ें

बच्चन परिवार को लेकर आई ऐसी बुरी खबर,दिल दहला देगी आपका

साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इस तस्वीर में अनुराग कश्यप, आनंद एल राय, तापसी पन्नू, विक्की और अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं। तापसी की एक अन्य फिल्म 'दिल जंगली' अगले माह रिलीज होने जा रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया। तापसी की यह फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले तापसी आखिरी बार फिल्ममेकर डेविड धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' में नजर आईं थी। वहीं अगर बात करें अभिषेक बच्चन की तो वे इससे पहले फिल्म हाउसफुल 3 में नजर आए थे। अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना 42वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। जन्मदिन मनाने के लिए अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ आॅस्ट्रेलिया जा सकते हैं। वहां से लौटने के बाद वे अपनी फिल्म 'मनमर्जियां की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें

अर्जुन ने किया खुलासा: ऐसी जगह पर गर्लफ्रेंड से नहीं करूंगा रोमांस
Updated on:
21 Jan 2018 07:34 pm
Published on:
21 Jan 2018 03:44 pm
Also Read
View All