
Arjun Kapoor
बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर रोमांस के लिए कभी लॉन्ग ड्राइव पर नहीं जाना चाहते। तो इसका क्या मतलब है कि उन्हें बंद कमरे में रोमांस करना पसंद है। '2 स्टेट्स', 'हॉफ गर्लफ्रेंड', ' तेवर' और 'की एंड का' जैसी फिल्मों में लवरबॉय का किरदार निभा चुके अर्जुन कपूर को कार चलाने का बहुत शौक है। बता दें कि अर्जुन को बाइक से ज्यादा कार चलाने का शौक है लेकिन वे रोमांस के लिए लॉन्ग ड्राइव पर नहीं जाना चाहते। अर्जुन ने कहा कि उन्हें लग्जरी कारों का शौक है, लेकिन रोमांस के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाना उनके नहीं भाता। साथ ही उन्होेंने एक बात और बताई कि वे सिडैन से ज्यादा एसयूवी कार पसंद करते हैं।
हांलांकि बॉलीवुड की ज्यादातर हस्तियों को कार से ज्यादा बाइक चलाने का शौक है। जब अर्जुन से पूछा गया कि क्या वे रोमांस के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते है। इस पर अर्जुन ने कहा कि 'नहीं, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा सोचता हूं और अगर वह कार चला रही होगी, तो फिर मैं उसके साथ रोमांस कैसे करूंगा, तो यह एक तरह से इनकार किए जाने लायक है। वह भी खासकर मुंबई की ट्रैफिक में तो बिल्कुल नहीं।' गौरतलब है कि अर्जुन कपूर ने हाल ही में फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार'की शूटिंग पूरी की है।
इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। अर्जुन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से दिबाकर और को-एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने लिखा 'मैंने अपनी पहली फिल्म की को-एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी 10वीं फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। हमने काफी दूरी तय कर ली है। दिबाकर बनर्जी और उनकी टीम के साथ काम का अनुभव अद्भुत रहा।' इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अब अर्जुन अगले महीने से 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग शुरू करेंगे।
Updated on:
20 Jan 2018 05:47 pm
Published on:
20 Jan 2018 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
