
Sunny leone
जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड की 63वीं वर्षगांठ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फिल्मी सितारे ने भी पूरे जोर शोर से तैयारी की है। बता दें कि यह अवॉर्ड सेरेमनी मुंबई में होने वाली है और इसके लिए स्टेज सेट हो चुका है। इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रस्तुति देने के लिए बॉलीवुड सितारे पिछले कुछ दिनों से कड़ी मेहनत और तैयारियां कर रहे हैं। बॉलीवुड हसीना सनी लियोनी भी इस कार्यक्रम में अपने जलवों से स्टेज पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर भी ये अवॉर्ड ट्रेंड कर रहा है। इस कार्यक्रम के रिहर्सल की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में भी सनी लियोनी इस कार्यक्रम के लिए रिहर्सल करती नजर आ रही हैं। सनी लियोन ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, 'मैं आज शाम 7 बजे जियो 63वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में लाइव प्रस्तुति देने वाली हूं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सेरेमनी कितनी ग्रैंड होने वाली है।
सनी लियोन के साथ अक्षय कुमार भी इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले हैं। अक्षय कुमार ने भी इस कार्यक्रम के लिए कड़ी मेहनत की है। जहां सनी लियोन शो के दौरान कई जबरदस्त गानों पर डांस करने वाली हैं। वहीं खिलाड़ी कुमार समरसॉल्ट्स और हाई किक्स से दर्शकों को हैरत में डालेंगे। इस अवॉर्ड समारोह में सनी लियोन और अक्षय कुमार के अलावा किंग खान शाहरुख भी अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देंगे। शाहरुख ने भी इस कार्यक्रम के लिए रिहर्सल की है, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना भी अपनी आवाज से सबका दिल चुराने की कोशिश करेंगे। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की भी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।
Updated on:
20 Jan 2018, 7:00 PM IST
Published on:
20 Jan 2018, 2:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.