4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चन परिवार को लेकर आई ऐसी बुरी खबर,दिल दहला देगी आपका

पहले भी बच्चन परिवार के बीच विवाद को लेकर खबरें आ रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 20 Jan 2018, 6:19 PM IST

Bachchan family

Bachchan family

बच्चन परिवार में इन दिनों विवाद की खबरें आ रही हैं। पहले भी बच्चन परिवार के बीच विवाद को लेकर खबरें आ रही थी। पिछले कुछ दिनों में ऐसी घटनाएं हुई हैं जो इस ओर इशारा कर रही है कि बच्चन परिवार में कुछ ठीक नहीं चल रहा। पहले तो खबरें थी कि अभिषेक और ऐश्वर्या अलग घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं लेकिन इस बात पर अभिषेक और ऐश्वर्या ने कुछ नहीं बोला। अब इससे भी बड़ी खबर आ रही है कि अमिताभ और जया बच्चन अपने इकलौते बेटे अभिषेक की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं होंगे। पढ़कर आप भी चौंक गए होंगे ना। ऐसा कैसे हो सकता है कि अभिषेक का बर्थडे हो और मां जया और पिता अमिताभ शामिल ना हों। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन का जन्मदिन का जन्मदिन 5 फरवरी को होता है। इस बार अभिषेक अपना जन्मदिन पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ ऑस्ट्रेलिया में मनाएंगे। वहीं ऐश्वर्या अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं लेकिन वह अपने पति के जन्मदिन के लिए वक्त निकालकर आॅस्ट्रेलिया जाएंगी लेकिन अमिताभ और जया, ऐश और अभिषेक के साथ आॅस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। वहीं खबरें हैं कि अमिताभ इन दिनों कंधे की चोट से पीड़ित हैं। ऐसे में वे अभिषेक के बर्थडे में शामिल नहीं होंगे। वहीं हाल ही में भी एक इवेंट के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि बच्चन परिवार का विवाद सामने आ गया। दरअसल इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा भारत दौरे पर आए हैं। गुरुवार को उन्होंने मुंबई के ताज पैलेस होटल में 'शलोम बॉलीवुड' के नाम से एक कार्यक्रम रखा था। इस कार्यक्रम में बच्चन परिवार भी पहुंचा था। कार्यक्रम में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक के साथ पहुंची थी। जबकि मां जया अकेले। बता दें कि जिस फंक्शन में अभिषेक अपने पूरे परिवार के साथ जाते हैं तो वे अक्सर अपने मां जया का हाथ थामें नजर आते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। इस कार्यक्रम में अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ पहुंचे थे और मां जया अकेली ही अलग गाड़ी में आते हुईं दिखाई दी। मां जया का चेहरा काफी उदास नजर आया। कैमरे के सामने भी अभिषेक और ऐश्वर्या एक दूसरे का हाथ थामें पोज देते हुए नजर आए। वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या पोज देने में व्यस्त थे और मां जया को वहां मौजूद लोग सहारा दे रहे थे और उनकी गाड़ी तक जाने में मदद भी करते नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन