बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन को हर महीने यहां से मिल रहे हैं 18 लाख रुपये

Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों के बीच एक और खबर वायरल है। वो ये कि उन्हें हर महीने 18 लाख रुपये मिल रहे हैं, यहां जानिए कैसे?
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2024, 11:03 AM IST
Abhishek Bachchan Fixed Monthly Income Of Rupees 18 Lakhs news viral Amid Divorce Rumours With Aishwarya Rai

Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन कई सालों से वैवाहिक सुख का आनंद ले रहे हैं। उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ बहुत खुश है। मगर ना जाने क्यों बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाह बी-टाउन से लेकर सोशल मीडिया तक में छाई है।

इसी बीच एक और खबर इंटरनेट पर वायरल है कि अभिषेक बच्चन को हर महीने 18 लाख रुपये मिल रहे हैं। यहां जानिए क्यों और कैसे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बच्चन को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 18 लाख रुपये की मंथली इनकम मिलती है। आप सोच रहे होंगे कैसे? इसका जवाब भी दिए देते हैं। दरअसल, अभिषेक बच्चन ने कथित तौर पर अपनी संपत्ति का ग्राउंड फ्लोर अगले 15 सालों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को पट्टे यानी लीज पर दे दिया है।

अभिषेक बच्चन की प्रॉपर्टी

Zapkey नाम की वेबसाइट अनुसार, अभिषेक बच्चन ने अपने जुहू वाले बंगले के ग्राउंड फ्लोर को बैंक को पट्टे पर दे दिया है। इसके किराए के रूप में उन्हें हर महीने 18.9 लाख रुपये मिलते हैं। आने वाले सालों में किराए में बढ़ोतरी की उम्मीद है। पांच साल बाद ये 23.6 लाख रुपये हो जाएगा और 10 साल बाद ये 29.5 लाख रुपये हो जाएगा।

अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति

अभिषेक बच्चन ने इसके अलावा भी काफी जगह निवेश कर रखा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने मुंबई के बोरीवली उपनगर में 15 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत के छह आलीशान अपार्टमेंट खरीदे हैं। इन्हें भी वो किराए पर देने की सोच रहे हैं। इस तरह अब अभिषेक की कुल संपत्ति वर्तमान में 280 करोड़ रुपये बताई जाती है।

अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन बीते कुछ समय में ‘दसवीं,’ ‘द बिग बुल’, ‘घूमर ‘जैसी फिल्मों में नजर आए। वे वेब सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडोज़ का भी हिस्सा थे। अब वो शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में काम करने के लिए उत्साहित हैं। वो इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में होंगे। 

Updated on:
25 Oct 2024, 11:03 AM IST
Published on: