बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन ने ‘बॉब बिस्वास’ के लिए बढ़ाया था 12 किलो वजन, बांग्‍ला एक्सेंट के लिए सुजॉय घोष से ली ट्रेनिंग

फिल्म ‘बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन ने किरदार में जान डालने के लिए खूब मेहनत की हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने 12 किलो वजन बढ़ाया था। इसके साथ ही उन्होंने बांग्‍ला एक्सेंट के लिए सुजॉय घोष से ट्रेनिंग ली थी।
2 min read
Abhishek Bachchan raised 12kg weight for film Bob Biswas
Abhishek Bachchan

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की अपकमिंग फिल्म ‘बॉब बिस्वास (Bob Biswas)’ जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इससे पहले बॉब बिस्वास का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसमें अभिषेक के बदले हुए लुक और एक्टिग की काफी तारीफ हो रही है।

अभी हाल ही में अभिषेक ने बताया है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 12 किलो वजन बढ़ाया था। जिसके बाद वो करीब 100-105 किलो के हो गए थे। उन्हें अपने इस वजन को मेंटेन भी करके रखना था। क्योंकि लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था।

हमने 80 प्रतिशत तक शूटिंग पूरी कर ली थी और हमारा 10-15 दिन का शूट बाकी रह गया था। बंगाली मिठाई खाकर वजन बढ़ाना आसान था, लेकिन उस लॉकडाउन में मुझे वो वजन मेंटेंन करके रखना पड़ा। जो बहुत मुश्किल था।

अभिषेक ने आगे बताया कि एक्टर्स इसके लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल करते हैं लेकिन डायरेक्टर दिया घोष और उनके पिता सुजॉय घोष इसके सख्त खिलाफ थे। अभिषेक ने बताया कि जब आप अपने आप वजन बढ़ाते हैं तो आपकी पूरी परफॉर्मेंस बदल जाती है क्योंकि वजन की वजह से आपकी पूरी बॉडी लैंग्वेज, चाल, भागना सब बदल जाता है।

आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग 42 लोकेशंस पर हुई। अभिषेक ने बांग्‍ला एक्सेंट के लिए डायरेक्‍टर सुजॉय घोष से ट्रेनिंग ली। फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगी। यह सुजॉय की सबसे महंगी फिल्‍म है। इस पर करीब 80 करोड़ की खर्च किए गए हैं।

Updated on:
24 Nov 2021 06:52 pm
Published on:
24 Nov 2021 06:43 pm
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद