सलमान खान- बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्में उनके नाम से बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई करती है। जब मेकर्स इनके आगे फिल्म लेकर जाते हैं तो सलमान कहते हैं कि, वह पर्दे पर किसी भी एक्ट्रेस को किस नहीं करेंगे। जी हां, सलमान किस और बोल्ड सीन से साफ मना कर देते हैं और मेकर्स भी इस शर्त को आजतक मानते आए हैं। यही वजह है कि अब तक सलमान को पर्दे पर किसी एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट सीन या किसिंग सीन करते हुए नहीं देखा गया है।