दरअसल, ये किस्सा है साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'डर' का है। जिसमें पहले आमिर खान और जूही चावला नजर आने वाले थे। हालांकि इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद जूही चावला नहीं बल्कि अभिनेत्री दिव्या भारती थीं। लेकिन आमिर खान ने दिव्या भारती को इस फिल्म से बाहर करा दिया था, जिसके बाद ये फिल्म जूही चावला को मिल गई थी।