बॉलीवुड

शादी की सालगिरह पर भड़क गईं थीं ऐश्वर्या राय, इस वजह से पति पर जमकर निकाला था गुस्सा

ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन कपल्स में से एक हैं, जिनकी क्यूट केमिस्ट्री से हर कोई इंस्पायर होता हैं। लेकिन इतने अच्छे कपल होने के बाद भी दोनो के बीच होता है झगड़ा। एक बार ऐश्वर्या बुरी तरह अभिषेक से नाराज हो गई थीं।
2 min read
Abhishek Bachchan with Aishwarya Rai
Abhishek Bachchan with Aishwarya Rai

नई दिल्ली। इस बात में कोई दोराय नहीं कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। ये जोड़ी हमेशा हर बड़े इवेंट में एक साथ देखा जाती है। बच्चन परिवार के घर बहू बनकर आई एश्वर्या ने हर किसी के दिल को अपने नेक कामों से जीता है। जिनके संस्कार की झलक उनकी बेटी अराध्या में भी देखने को मिलती है। साल 2007 में अभिषेक बच्चेन के साथ एश्वर्या की शादी हुई थी। शादी के बाद उनकी एक सालगिरह काफी बर्बाद हो गई थी जिसके चलते आज भी अभिषेक -ऐश्वर्या राय के साथ कैंडल लाइट डिनर प्लान करने से डरते हैं। इस बात का खुलासा खुद अभिषेक बच्चन ने किया था।

अभिषेक और ऐश्वर्या के रोंमास को देख जब उनसे उनकी रोमांटिक चीज के बारे में पूछा गया था जो उन्होंने एक दूसरे के लिए की हो। तो इस सवाल को सुनकर दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह का जिक्र किया था। अभिषेक ने उस पल का जिक्र किया जब उन्होंने शादी की दूसरी सालगिरह पर समुद्र तट के किनारे ऐश्वर्या के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट का प्लान किया था, जो दोनों के लिए सरप्राइज कम बल्कि एक आपदा बनकर आ गई थी।

अभिषेक बच्चन ने बताया था, “ हर किसी कपल्स से मै यही कहूंगा कि वो बीच पर होने वाले किसी भी तरह के कैंडललाइट डिनर पर भरोसा ना करें, क्योंकि यह पल जीवन का सबसे रोमांटिक पल होता है। मैंने इसी पल को खास बनाने के लिए अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर मालदीव में ट्राई किया था, लेकिन मेरा यह प्लान पूरी तरह से बर्बाद हो गया था।”

“सबसे पहले जब हम जैसे ही अपने अपनी कुर्सी पर बैठकर एक दूसरे को देख रहे थे तभी तेज हवा के झोकें से सारी मोमबत्तियां बुझ गई थी। इसके बाद खाने में हवा के कारण बीच की सारी रेत प्लेट पर आ रही थी, जिससे खाने में मसाले का स्वाद कम रेत का ज्यादा आ रहा था। इसलिए लोगों को मेरी सलाह है कि कृप्या ये चीजें न अपनाएं।”

ऐश्वर्या ने बताया कि, तेज हवा और उड़ती रेत की वजह से जब हमारा वेडिंग एनिवर्सरी का पूरा प्लान चौपट हो गया। तो मुझे अभिषेक पर बहुत गुस्सा भी आया था। वैसे, ये कोई पहला वाकया नहीं है जब अभिषेक बच्चन पर ऐश्वर्या ने अपना गुस्सा दिखाया हो। एक बार तो ऐश्वर्या के गुस्से की वजह से अभिषेक को 2 रात बाहर रहकर गुजारनी पड़ी थी।

Updated on:
25 Sept 2021 10:09 pm
Published on:
25 Sept 2021 10:03 pm
Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’