बॉलीवुड

Hrithik Roshan की नीली आंखों की दीवानी हो गई थीं लाखों लड़कियां, एक्टर ने ठुकराए 30 हज़ार प्रपोजल

ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) और अमीषा पटेल ( Amisha Patel ) की फिल्म 'कहो ना प्यार' ( Kaho Na Pyar ) को हुए पूरे 21 साल फिल्म के बाद ऋतिक रोशन रातोंरात हो गए थे फेमस 30 हज़ार लड़कियों ने किया था प्रपोज

2 min read
Jan 16, 2021
Actor Hrithik Roshan Rejected 30 Thousand Proposals

नई दिल्ली। फिल्म कहो ना प्यार से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारने वाले ऋतिक रोशन ( Hrithik roshan ) आज सुपरस्टार बन चुके हैं। उन्होंने 21 साल पहले अपना डेब्यू किया किया था। उनकी लाइफ की पहली ही फिल्म ने उन्हें रातों रात सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। यही नहीं ऋतिक अपनी एक ही फिल्म से सैकड़ों लड़कियों के ड्रीम बॉय भी बन गए थे। ऋतिक के लिए लड़कियों में दीवानगी एक अलग ही स्तर पर देखी जाती थी। 14 जनवरी को ऋतिक और अमीषा पटेल ( Ameesha Patel ) की फिल्म 'कहो ना प्यार' ( Kaho Naa Pyaar ) को पूरे 21 साल हो गए हैं। ऐसे में कई किस्से आज भी ऐसे है। जिनकी खूब चर्चा होती है।

दरअसल, बॉलीवुड फिल्म 'कहो ना प्यार' के पूरे 21 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म उस वक्त की उन फिल्मों में से एक थी। जिसकी कहानी, किरदार, और गाने भी लोगों को खूब पसंद आए थे। यहां तक कि आज भी इस फिल्म के गाने युवाओं की पहली पसंद है। फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन डबल रोल निभाते हुए नज़र आए थे। उनकी नीली आंखों और शानदार बॉडी ने जहां लड़को को फिटनेस की नई परिभाषा सिखाई तो वहीं लड़कियों की धड़कन पर सभी को ऋतिक सुनाई देना लगा।

कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद ऋतिक लड़कियों के बीच कदर फेमस हो गए थे कि उन्हें 30 हज़ार शादीके प्रपोजल मिले थे। लड़कियों के बीच ऐसी दीवानगी देख खुद ऋतिक भी काफी हैरान थे। लेकिन वह पहले ही अपना दिल सुजैन खान ( Sussanne Khan ) को दे चुके थे। जिसकी वजह से सैकड़ों लड़कियों का दिल पहले ही टूट चुका था।

वैसे आपको बता दें ऋतिक के साथ-साथ एक्ट्रेस अमीषा पटेल ( Ameesha Patel ) को भी इस फिल्म से काफी फेम मिला था। लेकिन उनका एक्टिंग करियर ज्यादा लंबा चल नहीं पाया। वह फिल्म 'गदर' ( Gadar ) में नज़र आई थीं। फिल्म में उनकी एक्टिंग ने फिर से लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में एक और खास बात यह भी थी कि ऋतिक की मां आशा भी फिल्म में नज़र आई थीं। जी हां, वह फिल्म में ऋतिक के दूसरे किरदार की मां का रोल निभाते हुए नज़र आए थीं।

Published on:
16 Jan 2021 01:21 pm
Also Read
View All