बॉलीवुड

Janhvi Kapoor को डॉक्टर बनता हुआ देखना चाहती थीं मां Sridevi, नहीं देख पाई थीं बेटी की पहली फिल्म

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ( Janhvi Kapoor ) मना रही हैं आज अपना 24वां जन्मदिन मां श्रीदेवी ( Sridevi ) चाहती थीं कि उनकी बेटी बने डॉक्टर फिल्म 'धड़क' ( Dhadak ) से जान्हवी ने किया बॉलीवुड डेब्यू
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2021, 10:09 AM IST
Actress Janhvi Kapoor Life Unknown Facts
Actress Janhvi Kapoor Life Unknown Facts

नई दिल्ली। आज बोनी कपूर ( Boney Kapoor ) और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ( Sridevi ) की बेटी जाह्नवी कपूर ( janhvi kapoor birthday ) का बर्थडे है। आज जाह्नवी अपना 24 साल की हो चुकी हैं। जाह्नवी फिल्म 'धड़क' से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। जिसके बाद से वह कई लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन गई हैं। लेकिन आज हम आपको जाह्वी की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा आपको बताने जा रहे हैं। जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।

श्रीदेवी नहीं चाहती थीं बेटी करें फिल्मों में काम

वैसे तो माना जाता है कि स्टार्स के बच्चे आगे स्टार्स ही बनते हैं। वहीं बचपन से ही जाह्नवी कपूर भी चाहती थीं कि वह फिल्मों में काम करें। इस बात में उनके पिता बोनी कपूर उनको पूरा सपोर्ट करते थे, लेकिन क्या आप जानते हैं। श्रीदेवी कभी नहीं चाहती थीं कि जाह्नवी फिल्मों में काम करें। जी हां, श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी अच्छे से पढ़ाई करें और डॉक्टर बने।

जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म नहीं देख पाईं श्रीदेवी

जहां श्रीदेवी बेटी को डॉक्टर के रूप में देखना चाहती थीं। वहीं जाह्नवी खुद को बॉलीवुड के लिए तैयार कर रही थीं। साल 2018 में जाह्नवी की पहली फिल्म 'धड़क' आई। लेकिन इस फिल्म को देखने के लिए उनकी मां उनके साथ नहीं रहीं। बेटी की पहली फिल्म के रिलीज़ से पहले ही श्रीदेवी का देहांत हो गया था और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया था।

सादगी से मनाएंगी जाह्नवी अपना जन्मदिन

जाह्ववी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की बात करें तो बताया जा रहा है कि बेहद ही सिंपल तरीके से जाह्नवी अपना बर्थडे मनाएंगी। वह इन दिनों में पटियाला में हैं। जहां वह फिल्म गुड लक जैरी की शूटिंग कर रही हैं। फिलहाल, उनका जन्मदिन मनाने के लिए उनकी बहन खुशी कपूर उनके पास पहुंच चुकी हैं। कुछ समय पहले उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा