बेबो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर बर्थडे बॉय यानी कि इब्राहिम की एक तस्वीर पोस्ट की है। यह ब्लैक एंड वाइट तस्वीर है। जिसमें इब्राहिम शर्ट के बटन खोलकर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं। इब्राहिम की यह कूल तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा है कि 'हैप्पी बर्थडे हैंडसम', साथ ही 'हे गुड लुकिंग' और बर्थडे कप केक का इमोजी भी बनाया है। जो देखने में बेहद ही क्यूट लग रहा है।