नई दिल्ली। सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में से एक हैं। आज इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा नेहा के ही गाने सुनाई देते हैं। वहीं नेहा जितना अपने सुपरहिट सॉन्ग्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उतना ही वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन खास बात यह है कि इन फोटोज में उनके साथ उनके पति रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh ) भी नज़र आ रहे हैं। दोनों की फोटोज में बेहद ही क्यूट लग रहे हैं।