राकेश रोशन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह वैक्सीन अपलोड करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए वह लिखते हैं कि उन्होंने 'पहली कोविशील्ड ले ली है, आप भी लीजिए।' वैक्सीन लगवाते हुए राकेश रोशन के चेहरे पर मुस्कुराहट नज़र आ रही है। साथ वह फैंस को थम्स अप भी दिखा रहे हैं।