दरअसल, गुरुवार रात मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक पार्टी रखी थी। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, गौरी खान, अमृता अरोड़ा, नताशा पूनावाला, करण जौहर और सीमा खान जैसे कई बड़े सितारें पहुंचे थे। वहीं पार्टी का थीम के अनुसार सभी को ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में आना था।