अर्पिता खान ने बीते दिन यानी कि शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह भाई सलमान खान संग पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि इस फोटो में सलमान खान सफेद रंग के टॉवेल में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अर्पिता साड़ी में दिखाई दे रही हैं। फोटो में दोनों के ही चेहरों पर स्माइल नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्पिता लिखती हैं, 'Fond Memories'। फैंस को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है।