बॉलीवुड

मंगलमय हर भक्त होगा… ‘आदिपुरुष’ का नया पोस्टर जारी, हनुमान की पीठ पर धनुष लिए दिखे राघव

Adipurush New Poster Out : प्रभास की 'आदिपुरुष' की रिलीज में अभी वक्त है। लेकिन इससे पहले ही फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है। इस बीच मंगलवार को प्रभास ने फिल्म से एक नया पोस्टर जारी किया है। जिसपर फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2023, 5:24 PM IST
adipurush_new_poster_release_prabhas_kriti_sanon_devdatta_nage_starrer_new_poster_of_hanuman_and_sri_ram_out_now.png

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की मच अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) अगले महीने 16 जून को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर किया गया। जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पांस मिला। अब फिल्म से एक और नया पोस्टर जारी किया गया है। जाहिर है कि फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास प्रभु श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि उनके साथ हनुमान का किरदार देवदत नागे (Devdatta Nage) निभा रहे हैं। मंगलवार को प्रभास ने अपनी फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें उन्होंने संकट मोचन बजरंगबली का विशाल रूप दिखाया है।

'आदिपुरुष' के नए पोस्टर में पवनपुत्र हनुमान को अपने शक्तिशाली अवतार में हवा में उड़ते हुए दिखाया गया है। जबकि प्रभास उनकी पीठ पर सवार होकर अपने धनुष से निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया, "मंगलमय हर भक्त होगा, जब आदिपुरुष का स्वागत होगा।" यहां देखें फिल्म का नया पोस्टर...

बता दें कि पिछले दिनों ही ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। इस इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह पहुंचे थे। इसके साथ ही डायरेक्टर ओम राउत और प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी इवेंट का हिस्सा बने थे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद सभी लोगों ने अपने किरदारों आर फिल्म के बारे में बात की थी।

गौरतलब है कि आदिपुरुष में प्रभास ने राघव राजा राम, कृति सेनन ने जानकी माता और सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। वहीं देवदत नागे हनुमान का रोल प्ले कर रहे हैं जबकि सैफ अली खान लंकेश की भूमिका में हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आलम ये रहा कि ट्रेलर को 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज मिले।

Scnilk की रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूब पर आदिपुरुष के हिंदी ट्रेलर को रिलीज के 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा 52 मिलियन व्यूज मिले है। इसके बाद रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार है, जिसे 50.96 व्यूज मिले थे। वहीं, तीसरे नंबर पर 49.02 मिलियन व्यूज के साथ यश की फिल्म केजीएफ- चैप्टर 2 है।

Published on: