बॉलीवुड

आदिपुरुष का गाना ‘राम सिया राम’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया, महज एक घंटे में मिले इतने व्यूज

Ram Siya Ram Song : ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' का नया गाना 'राम सिया राम' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रेम गाथा पिरोई गई है। जिसमें मिलन से विरह तक को खूबसूरती से दर्शाया गया है।
2 min read
• •
May 29, 2023
adipurush_ram_siya_ram_song_out_starrer_prabhas_kriti_sanon_and_om_raut_film_second_song_release_on_youtube.png

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) लंबे समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले दिनों ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब मेकर्स एक-एक कर फिल्म के गाने रिलीज कर रहे हैं। इस बीच 'आदिपुरुष' का नया गाना रिलीज किया गया है। जिसका टाइटल 'राम सिया राम' है। यह एक भजन है, जिसे राघव और जानकी की प्रेम गाथा से सजाया गया है।

'आदिपुरुष' के इस नए भजन 'राम सिया राम' में राघव और जानकी के प्रेम से विरह तक को दर्शाया गया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। बता दें कि गाने को टी सीरीज ने यूट्यूब पर रिलीज किया है। जबकि इसे आवाज सचेत टंडन और परम्परा टंडन ने दी है। गाने को फिल्म के लीड स्टार्स प्रभास और कृति सेनन पर फिल्माया गया है, जो 'आदिपुरुष' में राघव और जानकी का रोल प्ले कर रहे हैं।

'आदिपुरुष' का गाना 'राम सिया राम' यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। आलम ये है कि महज कुछ ही घंटों में इसे 1.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों को इस गाने के बोल से लेकर म्यूजिक तक बहुत पसंद आ रहा है। इसके म्यूजिक ने इस गीत को और शानदार बना दिया है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इस गाने 'राम सिया राम' को पैन इंडिया स्टार प्रभास ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से रिलीज करते हुए फैंस को जानकारी दी थी। जिसके बाद से ही फैंस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड थे। बता दें कि 'आदिपुरुष' के ट्रेलर को भी काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इसी के साथ फैंस फिल्म के ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। 'आदिपुरुष' 16 जून 2023 को रिलीज हो रही है।

Published on:
29 May 2023 03:04 pm
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो