बॉलीवुड

10 साल बाद खुलासा: ‘एयरलिफ्ट’ की कास्टिंग में था ये बड़ा ट्विस्ट!

Airlift Movie Original Casting: इस साल फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ ने अपनी रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए हैं। अक्षय कुमार और निमरत कौर अभिनीत इस हिट फिल्म की कास्टिंग को लेकर अब एक ऐसी बात सामने आई है, जो पहले किसी को पता नहीं थी। फिल्म के निर्देशक राजा कृष्ण मेनन ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए शुरू में अक्षय कुमार के बारे में सोचा भी नहीं था, बल्कि उनकी पहली पसंद कोई और अभिनेता था।
2 min read
• •
Jan 25, 2026
Irfaan Khan - Akshay Kumar Photo
इरफान खान - अक्षय कुमार फोटो (फोटो सोर्स: IMDb)

Airlift Movie Original Casting: साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ ने अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। अक्षय कुमार और निमरत कौर अभिनीत यह फिल्म गल्फ वॉर की शुरुआत के दौरान कुवैत में फंसे हजारों भारतीयों को सुरक्षित निकालने की सच्ची और भावनात्मक घटना पर आधारित थी। यह कोई आम मसाला फिल्म नहीं थी, लेकिन दमदार कहानी, भावनात्मक संगीत और अक्षय कुमार की स्टारडम के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।

कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा

अब फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी एक ऐसी बात सामने आई है, जो शायद अब तक बहुत कम लोगों को पता थी। फिल्म के निर्देशक राजा कृष्ण मेनन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म के मुख्य किरदार रणजीत कात्याल के लिए पहली पसंद अक्षय कुमार नहीं, बल्कि इरफान खान थे।

राजा मेनन के अनुसार, जब वह इस कहानी पर काम कर रहे थे, तब उनके दिमाग में कोई बड़ा स्टार नहीं था। उन्हें लगता था कि अक्षय जैसे बड़े स्टार तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं होगा। प्रोड्यूसर निर्माता निखिल आडवाणी के जरिए राजा मेनन की मुलाकात इरफान खान से हुई। इरफान ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उसकी तारीफ की, लेकिन साथ ही एक अहम सलाह भी दी। इरफान ने कहा, “राजा, स्क्रिप्ट बहुत शानदार है, लेकिन तुम्हारा विजन हॉलीवुड जैसा है। अगर तुम मेरे साथ यह फिल्म बनाओगे, तो तुम्हें उतना बजट नहीं मिलेगा कि तुम अपनी सोच के मुताबिक फिल्म बना सको।”

इरफान का मानना था कि इतने बड़े और महत्वाकांक्षी विषय के लिए किसी बड़े स्टार की जरूरत होगी, ताकि फिल्म को सही बजट और स्केल मिल सके।

अक्षय कुमार का ‘हां’ कहना

इरफान की सलाह के बाद निर्माता निखिल आडवाणी ने राजा मेनन को अक्षय कुमार से मिलने के लिए कहा। शुरुआत में राजा काफी असमंजस में थे और उन्हें भरोसा नहीं था कि कोई बड़ा स्टार उनके साथ काम करेगा। लेकिन जब अक्षय कुमार को कहानी सुनाई गई, तो सिर्फ 40 मिनट की बातचीत के बाद ही उन्होंने फिल्म के लिए हां कह दी। राजा मेनन के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा था।

किस बारे में थी ‘एयरलिफ्ट’

‘एयरलिफ्ट’ अगस्त 1990 में इराक द्वारा कुवैत पर किए गए हमले के बाद हुए दुनिया के सबसे बड़े नागरिक निकासी अभियान की कहानी है। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक भारतीय बिजनेसमैन रणजीत कात्याल की भूमिका निभाई थी, जो हजारों भारतीयों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की, बल्कि दर्शकों और समीक्षकों दोनों से भी तारीफ पाई ।

निमरत कौर का भावुक पोस्ट

फिल्म के 10 साल पूरे होने के खास मौके पर अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म से जुड़ी अपनी यादें शेयर कीं और एक बार फिर इस फिल्म को चर्चा में ला दिया। निमरत ने फिल्म के सेट की कई पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “10 साल पहले आज के दिन यह सेलुलॉइड मैजिक हुआ था। संगीत, यादगार लम्हे और प्यार… सब कुछ समय के साथ और बढ़ता ही गया है।”

Updated on:
25 Jan 2026 12:38 pm
Published on:
25 Jan 2026 12:38 pm
Also Read
View All
‘अब ज्ञानू का विसर्जन बाकी है’, प्रकाश राज ने मुंबई CJP आंदोलन पर दिया बेबाक बयान, बोले- कॉकरोच वापस आ गए

“मेरी वजह से बेचारे को व्यूज मिल जाएं तो अच्छा है”, शहनाज गिल ने ट्रोलर्स- फेक हेडलाइन बनाने वालों को दिया करारा जवाब

फिल्म ‘सूबेदार’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, अनिल कपूर बेस्ट एक्टर के लिए हुए नॉमिनेट, अभिनेता ने किया पोस्ट

Drishyam 3 Twitter Reaction: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ देख किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

Drishyam 3 Review: सस्पेंस में पिछली ‘दृश्यम’ की भी बाप निकली ‘दृश्यम 3’, बस थोड़ी लंबी खिंच गई फिल्म