
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। उनकी उम्र लगभग 44 साल है लेकिन इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती कम नहीं नहीं हुई है। लाखों लोग उनकी खूबसूरती के आज भी दीवाने हैं। बता दें कि ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। उन्होंने हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो में भी काम किया है। लेकिन इस सुंदरता को बनाए रखने के लिए ऐश्वर्या को भी काफी जतन करने पड़ते हैं। इसके लिए वह हर हफ्ते लाखों रुपए खर्च करती हैं। उनकी इस लत से बच्चन परिवार भी दुखी है।
ऐश को लगी यह लत:
दरअसल ऐश्वर्या को एक बुरी लत लग गई है। उनकी इस बुरी लत पर हर हफ्ते लाखों रुपए खर्च होते हैं। दरअसल ऐश्वर्या खुद को फिट रखने के लिए एक टोनिंग आॅयल उपयोग में लेती है। इसी टोनिंग आॅयल की वजह से ऐश्वर्या खुद को फिट रखती हैं। ऐश्वर्या की इस लत की वजह से बच्चन परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह टोनिंग आॅयल इतना महंगा है की आम इंसान के लिए इसको खरीदना एक सपने से कम नहीं है।
आराध्या को जन्म देने के बाद भी एकदम फिट:
अक्सर देखा जाता है कि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाएं मोटी हो जाती है और उनकी शारीरिक बनावट में भी बदलाव आ जाता है। लेकिन ऐश्वर्या राय ने आराध्या के जन्म के बाद भी खुद को मेंटेन किया हुआ है। वह खुद की फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं। खुद को मेंटेन रखने के लिए ऐश्वर्या हर हफ्ते लाखों रुपए खर्च करती हैं।
फन्ने खान में आएंगी नजर:
ऐश्वर्या राय जल्द ही फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आएंगी। पहले उनकी फिल्म सलमान खान की 'रेस 3' से क्लैश होने वाली थी लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब ऐश्वर्या की यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म 'फन्ने खान' में ऐश्वर्या के साथ अभिनेता अनिल कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में नजर आएंगे।