आए दिन सेलिब्रेटीज के सोशल मीडिया अकाउंट के हैक होने की खबरें भी सामने आती रहती हैं।
सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी सेलिब्रेटीज की फोटोज सामने आती रहती हैं। आए दिन सेलिब्रेटीज के सोशल मीडिया अकाउंट के हैक होने की खबरें भी सामने आती रहती हैं। कई बार तो इन सितारों की पर्सनल जानकारी भी लीक हो जाती हैं। इस बार ऐसा ही कुछ अभिनेत्री काजोल के साथ हुआ है। हाल ही में उनका पर्सनल नंबर टि्वटर पर लीक हो गया है। लेकिन यह काम किसी गैर ने नहीं बल्कि उनके पति अजय देवगन ने किया है।
ट्रोल हुए अजय
अजय के इस टि्वट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी को भी यह समझ नहीं आ रहा था कि अजय ने आखिर ऐसा क्यों किया है। हालांकि अभी इस बारे में अजय या फिर काजोल की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त
बताते चलें कि काजोल इन दिनों अपनी फिल्म 'हेलीकॉप्टर एला' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। काजोल इस फिल्म में एक 16 साल के लड़के की मां के रोल में नजर आएंगी। हिंदी फिल्म उद्योग में पुरुष और महिला कलाकारों के बीच वेतन असमानता की बात करते हुए काजोल ने यह बयान दिया था कि किसी भी हीरोइन की फिल्म सलमान की फिल्मों की तरह 500 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफस कलेक्शन नहीं कर सकती। हिंदी फिल्म उद्योग में पुरुष और महिला कलाकारों के बीच वेतन असमानता की बात लगातार चल रही है और हाल के दिनों में कई एक्ट्रेसस ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है।