12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Watch Video: रिलेशनशिप पर हमेशा चुप्पी साधने वाली नेहा कक्कड ने अब सरेआम किया प्यार का इजहार

नेहा ने इस बार खुलकर अपने प्यार का इजहार सबके सामने कर दिया।

2 min read
Google source verification
Neha Kakkar and Himansh

Neha Kakkar and Himansh

छोटे पर्दे पर शो की टीआरपी के लिए कई तरह के खुलासे होते रहे हैं। हाल में एक सिंगिंग रियलिटी शो पर एक महिला जज ने अपने प्यार का इजहार किया। हम बात कर रहे हैं रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 10' की। बता दें कि बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड इस शो में जज की भूमिका निभा रही हैं। इस शो में नेहा ने अपने प्यार का इजहार सबके सामने किया। बता दें कि नेहा के अफेयर को लेकर पहले भी खबरें आती रही हैं। नेहा और हिमांश के रिलेशनशिप को लेकर कई बार खबरें सामने आई लेकिन दोनों ने ही इस बारे में ना तो कोई टिप्पणी दी और ना ही इसे स्वीकारा।

सबके सामने किया इजहार:
हर बार अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधने वाली नेहा ने इस बार खुलकर अपने प्यार का इजहार सबके सामने कर दिया। शो पर हिमांश ने भी कहा कि हर प्यार की शुरूआत दोस्ती से ही होती है और नेहा अब मेरे लिए दोस्त से बढ़कर हैं।

नेहा को सरप्राइज देने पहुंचे शो पर:
दरअसल, हिमांश ‘इंडियन आइडल 10’ के सेट पर नेहा को सरप्राइज़ देने के लिए पहुंचे थे और शो की प्रोडक्शन टीम ने पूरी प्लानिंग की थी। जैसे ही हिमांश ने स्टेज पर एंट्री ली तो रोमांटिक गाना बजने लगा और हिमांश को स्टेज पर देखकर नेहा सरप्राइज हो गईं। साथ ही वह बहुत खुश भी हुईं।

नेहा ने भी किया प्यार का इजहार:
बता दें कि लंबे समय से नेहा और हिमांश के रिलेशनशिप को लेकर ख़बरें आती रहती थीं लेकिन, साफ़ तौर पर इस पर कोई कुछ नहीं कह रहा था। अब खुद नेहा कक्कड़ ने अपने शो पर प्यार का इजहार किया। साथ ही नेहा ने गाना गाकर अपने प्यार का इजहार किया। नेहा के बयान से यह साफ है कि वो और हिमांश सीरियस रिलेशनशिप में हैं और उन्हें यह बात स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं।

हिमांश ने शेयर किया वीडियो:
वहीं हिमांश ने स्टेज पर तो अपने प्यार का इजहार तो किया ही लेकिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी एक वीडियो शेयर करते हुए नेहा के लिए अपने प्यार का इजहार किया। यह वीडिया रियलिटी शो का ही है। इस वीडियो के साथ हिमांश ने लिखा, ‘कुछ फीलिंग्स को बताने की ज़रूरत नहीं पड़ती, वो बस आंखों में दिख जाती है।'