बॉलीवुड

जेल में कैदियों को हंसा रहे राजपाल यादव…, इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता बोले- ये बुरा समय है

Akhilendra Mishra On Rajpal Yadav: राजपाल यादव फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। ऐसे में दिग्गज एक्टर ने उनपर बात की है। अखिलेंद्र मिश्रा ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Feb 13, 2026
Rajpal Yadav (सोर्स- एक्स)

Akhilendra Mishra On Rajpal Yadav: बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता और साहित्यकार अखिलेंद्र मिश्रा ने हाल ही में कानपुर के अर्मापुर पीजी कॉलेज में आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लिया। यहां पर उनसे जब राजपाल यादव के बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

फ्लॉप के ब्रांड एंबेसडर बने शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी भी एक फिल्म के बाद हुईं फुस्स

राजपाल यादव पर बोले एक्टर (Akhilendra Mishra On Rajpal Yadav)

इवेंट में ‘दैनिक भास्कर’ से बातचीत करते हुए अखिलेंद्र मिश्रा ने कहा कि मुश्किल समय में भी राजपाल यादव का मौलिक स्वभाव जस का तस बना हुआ है। वो जहां भी रहते हैं, लोगों को हंसाने का कार्य जारी रखते हैं और जेल में भी कैदियों के बीच अपनी हास्य-कुशलता से माहौल को हल्का बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बात तो नहीं हुई है राजपाल से लेकिन वो जेल में कैदियों को हंसाने का ही काम कर रहे हैं।

राजपाल को सहयोग देंगे अखिलेंद्र

मिश्रा ने बताया कि उनके पास राजपाल से सीधे बात न होने के बावजूद, वो उनके व्यक्तित्व और उनके काम के प्रति अपना सम्मान रखते हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल दौर से गुजर रहे कलाकार को समर्थित करने के लिए बॉलीवुड समुदाय की कई हस्तियां सहायता के लिए आगे भी आई हैं और अगर जरूरत पड़ी तो वो भी सहयोग करने को तैयार हैं।

परेशानियों के बीच भी मुकाबला कर रहे हैं एक्टर

राजपाल यादव वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं, जहां उन्हें अपने कर्ज और पुराने चेक-बाउंस विवाद के कारण सरेंडर करना पड़ा है। अदालत के आदेश के बाद उनका जेल में समय बिताना प्रशंसकों और बॉलीवुड समुदाय के लिए चिंता का विषय रहा है। जेल के अंदर भी वो कैदियों के साथ हँसी-मज़ाक के पल साझा कर रहे हैं, जिससे उनके स्वभाव को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है।

अखिलेंद्र मिश्रा ने कहा कि इंसान वो है जो विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मकता खोज ले और राजपाल यादव में ये गुण साफ दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि एक अभिनेता का काम मनोरंजन करना है और राजपाल इस काम को बुरे समय में भी निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

राजपाल यादव को पैसे मिलने पर केआरके का खुलासा, बोले- देखता हूं सोनू सूद…

Published on:
13 Feb 2026 07:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर