बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने अपने रिटायरमेंट को लेकर किया खुलासा, फैंस को बताया कब छोड़ेंगे एक्टिंग

Akshay Kumar big statement: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि वह कब और किस समय फिल्मों से सन्यास लेंगे। साथ ही उन्होंने फिल्मों की रिलीज से जुड़ी घबराहट पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने हर साल 4 फिल्में करने के पीछे के अनुशासन का राज भी खोला है।
2 min read
Jun 30, 2026
Akshay Kumar big statement on his retirement plans and box office nervousness during welcome to the jungle success
अक्षय कुमार ने अपनी रिटायरमेंट पर बात की।

Akshay Kumar big statement on retirement: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को फिल्म इंडस्ट्री में 30 सालों से भी ज्यादा का समय हो चुका है। जहां आज के दौर में कई एक्टर्स साल में बमुश्किल एक फिल्म कर पाते हैं, वहीं अक्षय हर साल 4-5 फिल्में थिएटर्स में लेकर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री के सबसे बिजी और अनुशासित सुपरस्टार होने के बावजूद, अक्षय कुमार आज भी अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले बुरी तरह डरते हैं? जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव और रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रिटायरमेंट पर अक्षय कुमार का बड़ा बयान

इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलमक टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की सफलता के बीच जब अक्षय से पूछा गया कि क्या वह कभी एक्टिंग छोड़ने या संन्यास कब लेने का सोचते हैं? तो उन्होंने बेहद सरल और मजेदार जवाब दिया। अक्षय ने कहा, "मेरा अभिनय का सफर तभी खत्म होगा, जब मेरे अंदर से काम करने का उत्साह पूरी तरह खत्म हो जाएगा। सच बताऊं तो आज भी जब मेरी कोई नई फिल्म आने वाली होती है, तो मुझे वही पुरानी घबराहट और उत्सुकता महसूस होती है। हर शुक्रवार मेरे लिए आज भी स्कूल के रिजल्ट जैसा होता है।"

अक्षय ने आगे एक बड़ी बाl कही, "जिस दिन मैं किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर नर्वस या एक्साइटेड होना बंद कर दूंगा, मुझे समझ आ जाएगा कि अब मेरे लिए रिटायर होने का सही समय आ गया है।"

"मेरे घर में कोई फिल्म बनाने वाली मशीन नहीं है!"

इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने अपने से जुड़ी उस गलतफहमी का भी मजाक उड़ाया जो दर्शकों के बीच फैली हुई है। उन्होंने हंसते हुए कहा, "लोग सोचते हैं कि मेरे पास हर साल चार फिल्में पूरी करने का कोई गुप्त फॉर्मूला या जादुई छड़ी है। कुछ को तो लगता है कि मेरे घर में कोई मशीन लगी है जो हर साल फिल्में बनाकर निकालती है!"

अक्षय ने साफ किया कि इसका कोई सीक्रेट फॉर्मूला नहीं है। यह सब सिर्फ कड़े अनुशासन, समय के सही प्रबंधन और एक नए कलाकार जैसी लगन की वजह से मुमकिन हो पाता है। वहीं, कुछ दिनों पहले उन्होंने एक प्रमोशन के दौरान कहा था कि वह मरने के लिए 5 सेकंड बाकी हों।

बॉक्स ऑफिस नहीं, अब टीम की होती है फिक्र

अपने लंबे करियर पर बात करते हुए अक्षय ने माना कि हमेशा उनका अंदाजा सही नहीं बैठता। कई बार उन्हें जो फिल्में बहुत पसंद आती हैं, वह बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलतीं। अब उन्हें खुद के फ्लॉप होने का डर नहीं सताता, बल्कि उन्हें फिल्म से जुड़े डायरेक्टर्स, को-स्टार्स और स्पॉट बॉय जैसे तकनीशियनों की फिक्र होती है, जिनकी मेहनत दांव पर लगी होती है। अक्षय ने कहा कि काम के बाद वह घर के बने साधारण खाने और अच्छी नींद से ही सबसे ज्यादा खुश रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है और दर्शक उनके कॉमेडी अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

Published on:
30 Jun 2026 08:24 am