
Akshay Kumar funny reply on Katrina Kaif question: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के रिलीज के बाद एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज की वजह से सुर्खियों में आ गए। स्टारकास्ट के साथ मीडिया से बातचीत के दौरान पैप्स ने उनसे फिल्म के गाने 'ऊंचा लंबा कद' में बोले गए"We Miss You Katrina" डायलॉग को लेकर सवाल किया। इस सवाल पर अक्षय ने ऐसा जवाब दिया था कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।
जब पैप्स ने पूछा कि क्या ये लाइन फिल्म की स्क्रिप्ट का हिस्सा थी या फिर उन्होंने इसे खुद जोड़ा था। इस पर अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, "आपको क्या लगता है, फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ये स्क्रिप्ट में लिखेंगे? नहीं भाई ये हमारे अंदर से आया था।" उनका ये जवाब सुनते ही पूरे माहौल में ठहाके गूंज उठे।
इसके बाद पैप्स ने एक और सवाल पूछा कि इस लाइन को सुनकर दिशा पाटनी का क्या रिएक्शन था। इस पर भी अक्षय ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "दिशा का रिएक्शन दिशा से पूछो, मैं थोड़ी ना उसका PA हूं भाई।" अक्षय की इस बात पर वहां मौजूद सभी स्टार्स और फैंस हंसने लगे।
इसके बाद दिशा पाटनी ने भी बातचीत में हिस्सा लिया। जब उनसे पूछा गया कि उनका रिएक्शन क्या था, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया,"मेरा भी रिएक्शन 'वॉव' ही था।" बता दें, दिशा का जवाब सुनकर एक बार फिर माहौल हल्का-फुल्का और दिलचस्प हो गया।
दरअसल, इस पूरे बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर फिल्म रिलीज के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अक्षय कुमार के हाजिरजवाब अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि एक्टर अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से हर इवेंट को यादगार बना देते हैं। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' पहले से ही अपनी बड़ी स्टारकास्ट और कॉमेडी एंटरटेनमेंट को लेकर चर्चा में है।