बॉलीवुड

घर में थी औरत की आत्मा… अक्षय कुमार ने सुनाई खौफनाक आपबीती, बोले- मेरा बेटा एक दिन अचानक…

Akshay Kumar Recalls Spooky Incident At Home: अक्षय कुमार ने हाल ही में LPG सिलेंडर को लेकर अपने घर का किस्सा सुनाया था। अब उन्होंने एक बड़ी और डरावनी घटना का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि वह भूतों में विश्वास नहीं रखते थे, लेकिन एक दिन उनके घर में कुछ ऐसा हुआ कि वह भी चौंक गए।

3 min read
Mar 18, 2026
अक्षय कुमार ने सुनाया डरावना किस्सा

Akshay Kumar Recalls Spooky Incident At Home: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय ने अपनी निजी जिंदगी का एक ऐसा डरावना किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। अक्षय ने खुलासा किया कि एक समय वह खुद भी पैरानॉर्मल एक्टिविटी का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा भी उस औरत से बात करता था और तब मुझे अपनी पत्नी की बातों पर भरोसा नहीं था, लेकिन अचानक एक दिन कुछ अजीब हुआ और मैं भी चौंक गया।

ये भी पढ़ें

नोरा फतेही के अश्लील गाने के सपोर्ट में आई ये अभिनेत्री, बोलीं- फिल्में सिर्फ शारीरिक संबंधों…

अक्षय कुमार के घर में थी महिला की आत्मा (Akshay Kumar Recalls Spooky Incident At Home)

अक्षय कुमार ने हाल ही में 'इंडिया टुडे' को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान अक्षय ने बताया कि यह वाकया उस समय का है जब वह अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव के साथ एक पुराने घर में रहते थे। अक्षय ने बताया कि उनकी पत्नी ट्विंकल को हमेशा उस घर में कुछ अजीब महसूस होता था। वह अक्सर कहती थीं कि घर में हमारे अलावा 'कोई और' भी है, लेकिन अक्षय इसे महज वहम समझकर टाल देते थे।

अक्षय ने याद करते हुए कहा, "टीना (ट्विंकल) मुझसे कहती थी कि उसे किसी महिला के चलने की आवाज सुनाई देती है। मैं उससे कहता था कि तुम इतनी पढ़ी-लिखी हो, ऐसी बातें कैसे कर सकती हो? मैं उसकी बातों को अनसुना कर देता था।"

अक्षय के बेटे ने की थी आत्मा से बात (Akshay Kumar recalls eerie encounter at his home)

अक्षय की हंसी तब गायब हो गई जब उनके बेटे आरव ने कुछ ऐसा किया जिसने पूरे परिवार को डरा दिया। उस वक्त आरव महज 4-5 साल के थे। अक्षय ने बताया, "एक दिन आरव लेटा हुआ था और अचानक उसने खाली जगह की तरफ इशारा करते हुए कहा- 'यहां मत रहो, तुम यहां से चले जाओ!' मैं सन्न रह गया। जब मैंने उससे पूछा कि वह किससे बात कर रहा है, तो कुछ पलों के लिए मैं पूरी तरह चौंक गया था। मेरी पत्नी ने कहा कि देखो, मैंने कहा था ना, कोई तो है। तुम्हारा बेटा भी किसी से बात कर रहा है। कुछ तो गड़बड़ है। ट्विंकल ने तुरंत अक्षय को टोकते हुए कहा कि देखो, अब तो बेटा भी किसी से बात कर रहा है, अब तो मान लो कि यहाँ कुछ गड़बड़ है।

क्या भूतों पर यकीन करते हैं अक्षय? (Akshay Kumar Recalls Horror Incident)

इस घटना ने अक्षय के सोचने का नजरिया बदल दिया। उन्होंने कहा कि हालांकि वह आज भी लॉजिक और विज्ञान पर भरोसा करते हैं, लेकिन उस वाकये के बाद उनके मन में एक संदेह पैदा हो गया। अक्षय का मानना है कि दुनिया में पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी (ऊर्जा) जैसी चीजें होती हैं। उन्होंने कहा, "मेरा अनुमान है कि शायद ऐसी अलौकिक शक्तियां मौजूद हैं। हमारे चारों ओर हमेशा किसी न किसी प्रकार की एनर्जी मौजूद रहती है।"

16 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन की वापसी

फिल्म की बात करें तो 'भूत बंगला' के जरिए अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इससे पहले यह जोड़ी 'भूल भुलैया', 'हेरा फेरी' और 'गरम मसाला' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और वामिका गब्बी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें

LPG की किल्लत पर अक्षय कुमार ने दिया बड़ा बयान, अपने घर की हालत भी बताई

Published on:
18 Mar 2026 10:09 am
Also Read
View All

अगली खबर