बॉलीवुड

‘तू चीज बड़ी है मस्त’ की यादें हुईं ताजा, वेलकम टू द जंगल से पहले वायरल हुई मोहरा की फोटो

Welcome To The Jungle trailer: फिल्म "मोहरा" की वो iconic तस्वीर फिर से यादों को ताजा कर गई। ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से बिहाइंड-द-सीन्स में एक ऐसी पुरानी तस्वीर वायरल हुई है, जिसने सोशल मीडिया पर पुरानी यादों की बाढ़ ला दी।

2 min read
Jun 10, 2026
मोहरा ट्रायो
मोहरा ट्रायो इज बैक (this photo from x:@Bhushanadhau1/@Cineprobe)

Welcome To The Jungle trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से बिहाइंड-द-सीन्स फोटोज शेयर कीं तो उनके बीच एक ऐसी पुरानी तस्वीर भी थी जिसने सोशल मीडिया पर पुरानी यादों की बाढ़ ला दी। 1994 की सुपरहिट फिल्म 'मोहरा' के सेट की वो तस्वीर जिसमें अक्षय कुमार, रवीना और सुनील शेट्टी एक साथ हैं वायरल होते देर नहीं लगी।

"मोहरा ट्रायो इज बैक"

रवीना टंडन ने 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की फोटो के साथ लिखा कि कल ट्रेलर लॉन्च के लिए सभी को शुभकामनाएं और ये भी जोड़ा, "लव फ्रॉम लंदन (पार्ट 2 का टाइटल हो सकता है)", लेकिन जब फैंस ने फिल्म 'मोहरा' की पुरानी तस्वीर देखी तो कमेंट्स में "मोहरा ट्रायो इज बैक" छा गया। 'मोहरा' का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' आज भी उतना ही लोकप्रिय है जितना 30 साल पहले था।

बता दें, अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अनाउंस किया कि 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर 11 जून को रिलीज होगा। अहमद खान के निर्देशन और फिरोज नाडियाडवाला के निर्माण में बनी ये फिल्म 26 जून को थिएटर में आएगी। खबरों के मुताबिक ट्रेलर में अक्षय कुमार पूरे कॉमिक फॉर्म में नजर आएंगे। सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ उनकी कॉमिक टाइमिंग इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण होगी। ये तिकड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी जोड़ियों में से एक रही है।

'वेलकम टू द जंगल' में 30 बड़े स्टार्स हैं

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में करीब 30 बड़े स्टार्स हैं जिनमें दिशा पटानी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, लारा दत्ता और दलेर मेहंदी जैसे नाम शामिल हैं। बता दें, 'मोहरा' की पुरानी तस्वीर ने एक बार फिर साबित किया कि असली जादू समय के साथ और गहरा होता जाता है और 'वेलकम टू द जंगल' के साथ ये तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है।

Updated on:
10 Jun 2026 06:40 pm
Published on:
10 Jun 2026 06:36 pm