बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय से वामिका गब्बी की तुलना पर अक्षय कुमार का आया रिएक्शन, दोनों की आंखों पर की बात

Akshay Kumar On Aishwarya Rai And Wamiqa Gabbi: अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की नई फिल्म भूत बंगला रिलीज हो चुकी है। ऐसे में लोग वामिका को ऐश्वर्या से कंपेयर किया जा रहा है। अब इसी को लेकर अक्षय कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने जो कहा उसे सुनकर लोग काफी खुश हो रहे हैं।

3 min read
Apr 19, 2026
Akshay Kumar reaction on Aishwarya Rai And Wamiqa Gabbi comparison said She has her own identity
अक्षय कुमार ने वामिका गब्बी की तारीफ की

Akshay Kumar On Aishwarya Rai And Wamiqa Gabbi: बॉलीवुडके 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बांग्ला' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री वामिका गब्बी नजर आ रही हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वामिका की तुलना बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ से की जा रही है। अब इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस तुलना पर अपना नजरिया भी बताया है। उन्होंने जो कहा उसे सुनकर कई लोग इसे सही मान रहे हैं।

अक्षय ने वामिका का किया सपोर्ट (Akshay Kumar On Aishwarya Rai And Wamiqa Gabbi)

हाल ही में शुभंकर मिश्रा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जब अक्षय कुमार से वामिका और ऐश्वर्या राय की तुलना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही संजीदगी से जवाब दिया। अक्षय ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि वामिका की आंखें ऐश्वर्या राय जैसी ही खूबसूरत और आकर्षक हैं, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उसकी अपनी एक अलग पहचान है। वह आज जिस मुकाम पर है, वहां तक पहुंचने के लिए उसने बहुत संघर्ष किया है।" अक्षय ने आगे कहा कि वामिका ने पंजाबी फिल्मों से शुरुआत की और आज वह हिंदी, तमिल और तेलुगु सिनेमा में अपनी जगह बना रही हैं, जो उनकी मेहनत का सबूत है।

जब लोगों ने कहा 'ऐश्वर्या की बेटी' (Akshay Kumar Praised Wamiqa Gabbi)

वामिका गब्बी की शक्ल और नीली आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर 'ऐश्वर्या राय की कॉपी' या मजाक में 'ऐश्वर्या की बेटी' तक कह दिया जाता है। कुछ समय पहले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने तो इसे वामिका की पीआर (PR) टीम की चाल तक बता दिया था। हालांकि, वामिका ने इसका करारा जवाब देते हुए मजाक में लिखा था, "टैलेंटेड और खूबसूरत भी? शुक्रिया। बाकी सब तो ठीक है, हमने तो 'वामिका फॉर नेक्स्ट प्रेसिडेंट' का प्लान किया था, पर वो अप्रूव नहीं हुआ।"

कैटरीना के साथ तुलना पर भी बोले अक्षय (Akshay Kumar On Katrina Kaif)

अक्षय और कैटरीना कैफ की जोड़ी पर्दे पर सुपरहिट रही है। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वामिका के साथ भी वही पुराना जादू देखने को मिलेगा। इस पर अक्षय का मानना है कि हर जोड़ी का अपना अलग आकर्षण होता है और वामिका को किसी पुराने सांचे में ढालने के बजाय उनके अपने टैलेंट के लिए सराहा जाना चाहिए।

'भूत बांग्ला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Bhoot Bangla Box Office Collection)

निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी पूरे 14 साल बाद इस फिल्म के जरिए वापस आई है। फिल्म में राजपाल यादव, परेश रावल और तब्बू जैसे मंझे हुए कलाकार भी शामिल हैं। हालांकि, फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज बना हुआ है। 'भूत बांग्ला' ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अक्षय के फैंस इस बात से खुश हैं कि उनके पसंदीदा अभिनेता ने एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में अपनी पकड़ साबित की है।

Published on:
19 Apr 2026 11:01 am