बॉलीवुड

फिर डायरेक्टर बनेंगे Ajay Devgn, अक्षय कुमार होंगे लींडिग स्टार, ब्लॉकबस्टर मूवी की आई डिटेल्स

Akshay Kumar Upcoming Movie: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं अजय देवगन। यहां जानें डिटेल्स
2 min read
• •
Nov 17, 2024
Akshay Kumar upcoming movie Actor to star in an Ajay Devgn next directorial film

Akshay Kumar Upcoming Movie: बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन, खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

अजय देवगन और अक्षय कुमार ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'सिंघम अगेन' में साथ में काम किया है। अजय देवगन और अक्षय कुमार एक नई फिल्म पर काम करने के लिए तैयार हैं। अजय देवगन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जबकि अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे।

अजय देवगन ने किया बड़ा खुलासा

अजय देवगन ने अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। अजय देवगन ने कहा- ये कुछ ऐसा है जिसकी हम बाद में घोषणा करने वाले थे लेकिन मुझे लगता है कि ये एक बेहतरीन मंच है। हम पहले से ही एक साथ एक फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं, जिसका मैं निर्देशन कर रहा हूं और अक्षय इसमें मुख्य कलाकार हैं। इस बारे में अभी ज्यादा कुछ बताना जल्दबाजी होगी।

अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों रोहित शेट्टी के साथ आई अपनी मूवी सिंघम अगेन पर चर्चा कर रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान फैंस ने सवाल पूछा कि कब दोनों की जोड़ी साथ दिखने वाली है। तब इसके जवाब में अजय देवगन अपने इस अकपमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा किया। बताया जा रहा है कि अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

अजय देवगन की फिल्में

अजय देवगन ने अतीत में कई फिल्में डायरेक्ट की हैं। एक्टर ने बतौर निर्देशक फिल्म 'आई यू मी और हम', 'शिवाय','रनवे 34' ,'भोला' बनाई है। अब जब वो अक्षय के साथ आएंगे तो पक्का बॉक्स ऑफिस पर धमाका होगा।

Updated on:
17 Nov 2024 11:54 am
Published on:
17 Nov 2024 11:49 am
Also Read
View All
पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड