बॉलीवुड

अली फजल और अमायरा ने ताजमहल में की रोमांटिक गाने की शूटिंग

संजय दत्त ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हक दोगे तो रामायण शुरू होगी, छिनोगे तो महाभारत!

2 min read
Jul 10, 2018
Ali fazal and Amyra

बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल ने फिल्म 'फुकरे' से अपने रोमांटिक सफर की शुरुआत की थी। फ़िल्म 'विक्टोरिया और अब्दुल' के अभिनेता अली अब अपनी आने वाली फिल्म 'प्रस्थानम' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनका एक रोमांटिक गीत भी है। उन्होंने इस रोमांटिक गीत की शूटिंग दुनिया के 7 वें अजूबे और अमर प्रेम के प्रतीक ताजमहल में पूरी कर ली है।

दो दिन में पूरी की गाने की शूटिंग:
बता दें कि अली इस फ़िल्म में अभिनेता संजय दत्त के साथ काम कर रहे हैं और फ़िल्म में जिनका लव इंटरेस्ट अमिरा दस्तूर होंगी। फिल्म का रोमांटिक गीत अली और अमायरा पर फिल्माया गया है। उन्होंने प्रेम के सबसे महान प्रतीक ताजमहल में इस गीत के शूट का शेड्यूल पूरा कर लिया है। कलाकारों ने इस गाने को फिल्माने में दो दिन का समय लगा। इस गाने में संगमरमर की यह संरचना विभिन्न लाईट्स और एंगल्स से देखने को मिलेगी। जिन्होंने भी ताजमहल को देखा है, वो यह जानते हैं कि यह हमेशा पर्यटकों से भरा होता है, चाहे मौसम कैसा भी हो, लेकिन फिल्म के क्रू मेंबर्स न केवल भारी भीड़ को नियंत्रित करने में कामयाब रहे बल्कि उन्हें इस रोमांटिक गीत के लिए खूबसूरत मौसम भी मिल गया। यह पहली बार है जब ये दोनों स्टार्स किसी गाने की शूटिंग एक साथ कर रहे हैं। अली ने इससे पहले फ़िल्म 'विक्टोरिया और अब्दुल' के लिए भी ताजमहल में शूटिंग की थी।

मोशन पोस्टर लॉन्च:
बता दें कि संजय दत्त सात साल बाद मशहूर तेलुगू फिल्म 'प्रस्थानम' के हिंदी रीमेक के जरिए प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। आज इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया है।

संजय दत्त ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हक दोगे तो रामायण शुरू होगी, छिनोगे तो महाभारत!। बता दें कि फिल्म 'प्रस्थानम' एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे।

Published on:
10 Jul 2018 06:01 pm
Also Read
View All