सोनाली ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि मेरी पसंदीदा लेखिका ईसाबेल के शब्दो में, 'हम नहीं जानते कि हम कितने स्ट्रांग हैं, हमें अपने अंदर की छिपी हुई शक्ति को बाहर लाना पडेगा।' ट्रेजेडी, युद्ध और जरूरत के समय लोग हैरतअंगेज काम कर देते हैं। साथ ही सोनाली ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि कैसे बाकी लोगों की स्टोरी पढ़ने के बाद उनमें और हिम्मत आई है और उन्हें पता लग गया है कि वो अकेले नहीं हैं।