पर्दे पर अर्जुन संग रोमांस नहीं करेंगी कैटरीना:
बता दें कि राखी भाई होने की वजह से कैटरीना ने यह फैसला लिया है कि वह फिल्मों में कभी भी अर्जुन के साथ एक रोमांटिक जोड़ी नहीं बनाएंगी। उनका कहना है कि भले ही रोल कितना ही अच्छा क्यों न हो लेकिन वह फिल्मों में अर्जुन के साथ कभी रोमांस नहीं करेंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस दिन कैटरीना ने अर्जुन को अपना राखी-ब्रदर बनाने का फ़ैसला किया था, उसी दिन दोनों ने ये फ़ैसला कर लिया था कि वो ऑन-स्क्रीन कभी भी एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर नहीं आएंगे। हालांकि अगर उन्हें किसी फिल्म में भाई-बहन का रोल मिला तो वह जरूर सकते हैं।