बॉलीवुड

कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर भड़के पाकिस्तानी सिंगर अली जफर, ट्रोलर्स को बोले- खुद के भीतर झांके

Ali Zafar Support Katrina Kaif: पाकिस्तानी सिंगर अली जफर ने कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने ट्रोलर्स को अपने अंदर झांकने की सलाह दे डाली है।
3 min read
Sep 17, 2026
Ali Zafar react On Katrina Kaif Body Shaming after post pregnancy
अली जफर ने कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर टोलर्स को लताड़ा (Photo Source- Twitter/@Form_45)

Ali Zafar react Katrina Kaif Body Shaming: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और अभिनेता विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में कैटरीना और विक्की मुकेश अंबानी के घर गणेश चतुर्थी महोत्सव में पहुंचे थे, जहां से कैटरीना का वीडियो वायरल हो गया। लोगों ने उनके लुक पर कमेंट करना शुरू कर दिया। कोई उन्हें विक्की कौशल की मम्मी कहने लगा तो कोई उन्हें मोटी कहने लगा। ऐसे में अब पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर (Ali Zafar) अपनी को-स्टार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के सपोर्ट में सामने आए हैं। उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालो की क्लास लगाई है।

कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर अली जफर ने क्या कहा?

अली जफर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है। जिसमें उन्होंने कैटरीना कैफ के बढ़ते वजन और लुक्स को लेकर की गई टिप्पणियों का जवाब दिया। अली जफर ने कहा, "एक व्यक्ति मेरी को-स्टार के बारे में बात कर रहा था, जिनके साथ मैंने बॉलीवुड में काम किया है। वह उनकी पुरानी और नई शक्ल की तुलना करके तंज कस रहा था। खासकर एक पुरुष होने के नाते, मेरा मानना है कि हमें खुद के भीतर झांकने और सुधार करने की जरूरत है। अगर कोई महिला हमारे बनाए सतही मानकों पर खरी नहीं उतरती, तो हम उस पर टिप्पणी करने लगते हैं यह तरीका बिल्कुल गलत है।"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अली ने कहा कि हर इंसान अपने जीवन में अलग-अलग संघर्षों से गुजरता है। हमें लोगों के लिए ज्यादा दयालु, सहानुभूतिपूर्ण और स्वीकार्य होना चाहिए। अली ने भावुक लहजे में कहा, "हर महिला का अपना एक जीवन होता है। उसका अतीत, वर्तमान और भविष्य उसका अपना है। उसे अपनी जिंदगी जीने दो, तुम्हें इससे क्या फर्क पड़ता है?"

अली जफर और कैटरीना कैफ ने साल 2011 में आई सुपरहिट रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' (Mere Brother Ki Dulhan) में एक साथ काम किया था। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई थी और फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पांस भी मिला था। 

कैटरीना कैफ को पहले भी लुक के लिए किया गया था ट्रोल

बता दें, कैटरीना कैफ को बॉडी शेमिंग का समना अभी से नहीं काफी समय से करना पड़ रहा है। अंबानी के कार्यक्रम से पहले वह दिवंगत फिल्म निर्माता कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में अपने पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ शामिल हुई थीं। कैटरीना काफी समय बाद सार्वजनिक रूप से नजर आईं थीं। कैटरीना की तस्वीरों को देखकर कुछ ट्रोल्स ने उन्हें उनके वजन और लुक को लेकर निशाना बनाना शुरू कर दिया था और उन्हें पहले जैसा होने की सलाह देने लगे थे।

वैसे कैटरीना के समर्थन में सिर्फ अली जफर ही नहीं, बल्कि 'खुदा हाफिज' फेम अभिनेत्री शिवलेका ओबेरॉय भी आगे आईं थीं। शिवलेका ने कैटरीना की तस्वीर शेयर करते हुए ट्रोल्स पर निशाना साधा था और लिखा था कि अरे लोगों को क्या हो गया है?! यही तो असल मातृत्व (Motherhood) है!" कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी साल 2021 में हुई थी और कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत साल 2025 में किया था, इसी के बाद से लोग कैटरीना को ट्रोल करते आ रहे हैं।

फिल्मों से दूर 'के ब्यूटी' पर ध्यान दे रही हैं कैटरीना

कैटरीना कैफ के काम की बात करें तो कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लेकर अपने बेहद सफल ब्यूटी और मेकअप ब्रांड 'के ब्यूटी' (Kay Beauty) में बिजी हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2024 में श्रीराम राघवन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय सेतुपति के साथ देखा गया था, जहां उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।

Updated on:
17 Sept 2026 08:29 am
Published on:
17 Sept 2026 08:11 am
Also Read
View All
“PM मोदी ने खत्म किया भाई-भतीजावाद”, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर अभिनेता अनंत नाग ने दिया बयान

मंदाकिनी ने ‘राम तेरी गंगा मैली’ के सीन की बताई सच्चाई, बोलीं- ‘मैंने डीप नेक ब्लाउज पहना और बच्चे को चिपका लिया बस’

‘Vvaan’ के ‘छठी मैया’ गाने पर आया तमन्ना भाटिया के पंडित जी का रिएक्शन, डिटेल्स देख बोले, ‘सब फिल्म देखने जाएंगे’

छठी मैया पर फिल्माए गाने की शूटिंग में भावुक हो गई थीं तमन्ना भाटिया, ‘द वन’ के ट्रेलर लॉन्च में अब बताया कारण

Vvaan Trailer: ‘द वन’ का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस ने लगाया ब्लॉकबस्टर था ठप्पा, सिद्धार्थ-तमन्ना की कैमिस्ट्री की भी हुई तारीफ