बॉलीवुड

‘Alpha’ को लेकर आलिया भट्ट का बड़ा बयान, बोलीं- ‘ये सिर्फ फिल्म नहीं, एटीट्यूड का जश्न है’

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर अपना अनुभव शेयर किया और बताया कि फिल्म में दिखेगा फीमेल एक्शन का दमदार अंदाज। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये फिल्म उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है।
2 min read
Jun 25, 2026
Alpha Movie Alia Bhatt
आलिया भट्ट ने शेयर किया 'अल्फा से जुड़ा अनुभव। (फोटो सोर्स: IMDb)

Alpha Movie Alia Bhatt: हाल ही में आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर देख कर ही समझ आ रहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स होने वाले हैं। ये एक इस्पाई थ्रिलर फिल्म हैं। जिसमें आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल मुख्य किरदारों में नजर आएंगे, जबकि ऋतिक रोशन कैमियो के रूप में आलिया की मदद करते नजर आएंगे।

यशराज फिल्म्स की ‘अल्फा’ भारत की पहली ऐसी बड़े बजट की एक्शन फिल्म है, जिसमें दो दमदार एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और शरवरी एक्शन मोड में नजर आएंगी। पत्रिका को दिए एक नोट में फिल्म के बारे में आलिया का कहना है कि इस मजेदार एक्शन एंटरटेनर की शूटिंग उनके करियर के सबसे यादगार और मस्तीभरे एक्सपिरियंसेस में से एक रही। उनके मुताबिक ‘अल्फा’ जेंडर भेदभाव से परे जाकर सोच और एटीट्यूड का जश्न मनाने वाली फिल्म है।

आलिया भट्ट कहती हैं, “अल्फा की शूटिंग करते हुए मैंने बहुत अच्छा समय बिताया। ये शायद किसी फिल्म के सेट पर मेरे सबसे मजेदार और यादगार अनुभवों में से एक था। एक्शन, भव्यता और रोमांच से भरी इस दुनिया में कदम रखना बेहद रोमांचक था। इस फिल्म ने मुझे उन तरीकों से चुनौती दी, जिनका मैंने पहले कभी अनुभव नहीं किया था और मुझे इसका हर पल पसंद आया।”

'अल्फा' एक एटीट्यूड का जश्न है

इसके आगे वो कहती हैं,“मुझे सबसे ज्यादा बात जो पसंद आई वो ये थी कि इस फिल्म की कहानी दो महिला किरदारों के इर्द-गिर्द बनी गई है, जो पूरी एक्शन कहानी को आगे बढ़ा रही हैं। ऐसा हमें बहुत कम देखने को मिलता है और इसका हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हुई। 'अल्फा' एक एटीट्यूड का जश्न है और बड़े पर्दे पर मनाए जाने वाला एक शानदार सिनेमाई उत्सव है।”

फिल्म की शूटिंग के लिए हमेशा एक्ससाइटेड रहती थी आलिया

आलिया का कहना है कि वह इस एक्शन एंटरटेनर के सेट पर जाने के लिए हमेशा उत्साहित रहती थीं। उन्होंने कहा, “इस अनुभव को और भी खास बनाने वाली बात यह थी कि मुझे इतने शानदार लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। चाहे हमारे निर्देशक हों, कलाकार, एक्शन टीम या पर्दे के पीछे काम करने वाला पूरा क्रू, हम जो बना रहे थे, उसे लेकर सभी के अंदर एक एक्ससाइटमेंट था। मुझे लगता है कि उस ऊर्जा का कुछ हिस्सा पर्दे पर भी दिखाई देगा। मैं हर सुबह सेट पर जाने का बेसब्री से इंतजार करती थी और मैंने इसका हर मिनट पूरी तरह से एंजॉय किया।”

अल्फा की रिलीज डेट

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और ‘द रेलवे मेन’ फेम निर्देशक शिव रवैल द्वारा निर्देशित ‘अल्फा’ 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।