बॉलीवुड

अलका याग्निक की हालत हुई खराब? खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं सिंगर, पूरी तरह न सुन पाने पर की बात

Alka Yagnik News: अलका याग्निक बॉलीवुड की फेसम सिंगर हैं। ऐसे में वह पिछले 2 साल से अपनी एक बीमारी के कारण काम से दूर हैं। अब फिर उन्होंने उसे लेकर दर्द बयां किया है। जिसे सुनकर उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं।

3 min read
Mar 31, 2026
अलका याग्निक ने की अपनी बीमारी पर बात

Alka Yagnik suffers sensory neural nerve hearing loss: अपनी मखमली आवाज से दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली बड़ी सिंगर अलका याग्निक इन दिनों एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। साल 2024 में जब उन्होंने पहली बार अपनी एक दुर्लभ बीमारी का खुलासा किया था, तो पूरा देश सन्न रह गया था। अब, सिंगर ने अपने स्वास्थ्य को लेकर एक नया अपडेट शेयर किया है, जिससे उनके फैंस की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। अलका ने बताया है कि वह अभी भी उस समस्या से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं। जिस वजह से वह काम भी नहीं ले पा रही है। उनकी हालत ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ के एक किरदार ने उड़ाई पाक नेता की नींद! दाऊद को ‘जहर’ देने वाले सीन पर भड़के नबील गबोल

अलका याग्निक की बीमारी से हुई हालत खराब (Alka Yagnik suffers from dangerous illness for two years)

हाल ही में NDTV को दिए एक इंटरव्यू में अलका याग्निक ने अपनी कान से जुड़ी बीमारी और उससे जुड़ी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की। रिपोर्ट के अनुसार, अलका इस टॉपिक पर बात करने में काफी हिचकिचा रही थीं, क्योंकि यह उनके करियर और जीवन का सबसे संवेदनशील हिस्सा बन चुका है। उन्होंने माना कि वह अभी भी सेंसरीन्यूरल हियरिंग लॉस (SNHL) नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। यही कारण है कि उन्होंने पिछले काफी समय से किसी भी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं किया है।

आखिरी बार 'चमकीला' में दी थी आवाज (Alka Yagnik Last Song In Bollywood)

अलका याग्निक की जादुई आवाज आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' (2024) में सुनाई दी थी। ए.आर. रहमान के संगीत से सजे गाने 'नरम कालजा' में उन्होंने अपनी गायकी का लोहा मनवाया था। इसके अलावा, इस साल की शुरुआत में भारत सरकार ने उन्हें कला के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। जब उनसे इस सम्मान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी सादगी से कहा, "सच कहूँ तो मुझे इस सम्मान की उम्मीद नहीं थी, लेकिन जब भी यह मिले, मैं इसका पूरे दिल से स्वागत करती हूं।"

कैसे शुरू हुआ यह डरावना सफर? (Alka Yagnik Bollywood Career)

अलका ने अपनी इस बीमारी की शुरुआत के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने याद किया कि एक दिन जब वह फ्लाइट से बाहर निकलीं, तो उन्हें अचानक महसूस हुआ कि वह कुछ भी सुन नहीं पा रही हैं। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने इसे एक दुर्लभ वायरल संक्रमण बताया, जिसने उनके कान की नसों को गंभीर नुकसान पहुंचाया था।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फैंस को चेतावनी भी दी थी। अलका ने सलाह दी कि आज की युवा पीढ़ी को तेज आवाज वाले म्यूजिक और हेडफोन के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए, क्योंकि यह सुनने की शक्ति को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है।

एक बेमिसाल सफर और दुआओं का दौर

अलका याग्निक ने बॉलीवुडको 'टिप टिप बरसा पानी', 'ऐ मेरे हमसफर', 'चांद छुपा बादल में' और 'अगर तुम साथ हो' जैसे अनगिनत सदाबहार गाने दिए हैं। उनकी आवाज के बिना 90 का दशक अधूरा लगता है। आज जब वह अपनी सुनने की शक्ति को वापस पाने की कोशिश कर रही हैं, तो सोशल मीडिया पर उनके लाखों प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री के साथी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि अलका जल्द ही इस जंग को जीतेंगी और एक बार फिर माइक के सामने अपनी सुरीली आवाज बिखेरती नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें

मरने की कगार पर हैं दाऊद इब्राहिम? ‘धुरंधर 2’ में दिखी हालत का क्या है सच

Published on:
31 Mar 2026 12:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर