बॉलीवुड

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

Alka yagnik shares emotional Post: फेमस सिंगर अलका याग्निक को संगीत में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया है। ऐसे में जब वह मंच पर आई थी तो उन्हें सहारा लेकर आना पड़ा था। अब उन्होंने अपनी वायरल संक्रमण के कारण सुनने की क्षमता खोने की बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनके इस इमोशनल पोस्ट पर फैंस भी काफी भावुक हो गए हैं।
2 min read
Jun 24, 2026
Alka yagnik shares emotional health update on hearing loss recovery after honored with padma bhushan
अलका याग्निक ने अपनी बीमारी पर किया पोस्ट

Alka Yagnik emotional instagram post after award: 90 के दशक की सबसे मशहूर और लोगों को अपनी आवाज का दीवाना बनाने वाली प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक (Alka Yagnik) पिछले कुछ समय से एक बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। अचानक हुए एक रेयर वायरल संक्रमण के कारण वह 'सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस' यानी सुनने की क्षमता खोने जैसी गंभीर समस्या का सामना कर रही हैं। इस बीमारी की वजह से वह न सिर्फ संगीत से दूर हो गई हैं, बल्कि पिछले दो सालों से किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आई थीं।

हाल ही में राष्ट्रपति भवन से आई कुछ तस्वीरों और वीडियो ने उनके फैंस को भावुक भी कर दिया और थोड़ा परेशान भी। ऐसे में अब अवॉर्ड के बाद सिंगर ने बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी को लेकर कई खुलासे किए हैं।

पद्म भूषण लेते समय बीमार लगी थीं सिंगर

दरअसल, 23 जून को अलका याग्निक को संगीत जगत में उनके बेमिसाल योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक 'पद्म भूषण' से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह सम्मान ग्रहण करने के लिए जब 60 साल की अलका याग्निक मंच की तरफ बढ़ीं, तो वह काफी कमजोर नजर आ रही थीं और उन्हें सहारा देकर ले जाना पड़ा था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने लगे। अब इस ऐतिहासिक पल के बाद अलका याग्निक ने खुद सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल नोट लिखकर अपनी सेहत और इस सम्मान पर अपनी बात रखी है।

अलका याग्निक ने अपनी बीमारी पर भी किया खुलासा

अलका याग्निक ने चुप्पी तोड़ते हुए लिखा, "पिछले दो वर्षों से मैं सुर्खियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों से पूरी तरह दूर रही हूं। आपमें से कई लोग जानते हैं कि मैं एक कठिन स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हूं। इन सबके बावजूद, आपका प्यार, प्रार्थनाएं और अटूट समर्थन हर कदम पर मेरे साथ रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "भले ही इस पुरस्कार पर मेरा नाम लिखा है, लेकिन यह उतना ही मेरे करोड़ों चाहने वालों का है जिन्होंने पीढ़ियों तक मेरी आवाज को प्यार दिया है। इस बीमारी और चुनौतियों के बावजूद मैं यहां खुद आना चाहती थी, क्योंकि मैं अब धीरे-धीरे जिंदगी में वापसी कर रही हूं। यह सम्मान मुझे याद दिलाता है कि दुआओं में कितनी ताकत होती है।"

राष्ट्रपति- प्रधानमंत्री का अलका याग्निक ने किया शुक्रिया अदा

अलका याग्निक ने इस खास सम्मान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। बता दें, कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में अलका ने स्वीकार किया था कि वह अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई हैं और सुनने में आ रही दिक्कतों की वजह से वह कंपोजर्स के लिए काम नहीं कर पा रही हैं। लेकिन पद्म भूषण के मंच पर उनकी यह मौजूदगी उनके फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।

Updated on:
24 Jun 2026 08:39 am
Published on:
24 Jun 2026 08:30 am