
Alia Bhatt and Sharvari Bikini Scenes in Alpha: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई थ्रिलर 'Alpha' आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आज यानी 3 जुलाई को थिएटर में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर शुरुआती दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म का एक कथित लीक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। इस क्लिप के सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है और कई यूजर्स ने फिल्म के मेकर्स की आलोचना शुरू कर दी है।
वायरल क्लिप में शरवरी समुद्र से बाहर निकलते हुए टू-पीस बिकिनी में दिखाई देती हैं, जबकि आलिया भट्ट ब्लैक बिकिनी टॉप और शॉर्ट्स के साथ नजर आती हैं। आगे के सीन में शरवरी अपनी कमर पर कवर-अप बांधती दिखाई देती हैं, तो वहीं आलिया पानी से बाहर आते ही जैकेट पहन लेती हैं। बता दें, वीडियो में कैमरे का फोकस शरवरी के ग्लैमरस शॉट्स पर अधिक होने को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
फिल्म के इन सीन्स को लेकर इंटरनेट पर लोगों की राय बंटी हुई है। कई यूजर्स का मानना है कि एक स्पाई थ्रिलर में इस तरह के ग्लैमरस सीन कहानी की जरूरत नहीं लगते। उनका कहना है कि फिल्म का फोकस एक्शन, मिशन और किरदारों की मजबूती पर होना चाहिए, न कि ऐसे सीन्स पर जो कहानी से अलग महसूस हों, बताओ जरा ये स्पाई फिल्म है या फैशन शो।
इतना ही नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाए। कुछ लोगों ने लिखा कि स्पाई फिल्मों में बार-बार बिकिनी सीन जोड़ना अब एक तयशुदा फॉर्मूला बन गया है। तो वहीं कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि महिला जासूसों को मजबूत और बोल्ड अंदाज में पेश किया जाना चाहिए, न कि केवल ग्लैमर के जरिए।
हालांकि दूसरी ओर, कुछ यूजर्स ने फिल्म का बचाव भी किया। उनका कहना है कि आधुनिक एक्शन फिल्मों में इस तरह के विजुअल्स सामान्य सिनेमाई प्रस्तुति का हिस्सा होते हैं और किसी एक सीन के आधार पर पूरी फिल्म को जज करना सही नहीं होगा। उनके मुताबिक कहानी और फिल्म का अनुभव अधिक महत्वपूर्ण है।
फिलहाल फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर हो रही इस बहस और वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इतना तो तय है कि रिलीज के साथ ही 'अल्फा' सिर्फ अपने एक्शन और कहानी ही नहीं, बल्कि इन विवादित सीन की वजह से भी चर्चा का विषय बन गई है।