बॉलीवुड

अनिल कपूर बोले: जानता हूं माधुरी और जूही की सक्सेस का राज

वे इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2018, 5:18 PM IST
Anil kapoor
Anil kapoor

बॉलीवुड अभिनेता एक बार फिर से अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और जूही चावला के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। माधुरी के साथ वे फिल्म 'टोटल धमाल' में और जूही के साथ अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हाल में एक इंटरव्यू में बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि वे इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से:
अनिल ने कहा कि जूही और माधुरी के साथ काम करके हमेशा खुशी होती है। ये दोनों बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। इतने सालों बाद भी दर्शक इनको उतना ही प्यार देते हैं, जितना पहले देते थे। ये दोनों अभिनेत्रियां हर फिल्म को अपने अभिनय से अनोखा बना देती हैं।

सक्सेस का कारण:
अनिल ने आगे कहा कि वे जानते हैं कि जूही और माधुरी की सक्सेस का क्या कारण है। उन्होंने कहा कि वे दोनों आज भी वैसी ही हैं, जैसे पहले थीं। ये दोनों खूबसूरत और प्रोफेानल हैं। उन्होंने कहा,' ये दोनों बहुत अच्छी हैं और इतनी मेहनती हैं कि नए एक्टर्स को इनसे कुछ सीखना चाहिए।'

#AnilKapoor During #FanneKhan Movie Promotion...

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

इन फिल्मों में साथ किया काम:
अनिल कपूर ने माधुरी और जूही दोनों के साथ कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने माधुरी के साथ फिल्म 'बेटा','तेजाब', 'परींदा', 'राम लखन' और पुकार जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं जूही के साथ वे 'दीवाना मस्ताना', 'लोफर', और 'झूठ बोले कौआ काटे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब माधुरी के साथ इनकी फिल्म 'टोटल धमाल' 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं जूही के साथ इनकी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' अगले वर्ष फरवरी में रिलीज होगी।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी