इन दिनों अभिनेत्री प्रियंका चापेड़ा अपने अमरीकन ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। पिछले कुछ समय से वह अमरीकन सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने हाल में सगाई भी कर ली है। अब इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचाई हुई है। दरअसल इस वीडियो में ये दोनों एक पब्लिक प्लेस पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।