इन अभिनेताओं की दोस्ती भी पर्दे पर मिसाल:
बेहतरीन जोड़ी के नजरिए से देखा जाए तो इन जोडियों के बाद अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी और संजय दत्त-गोविंदा की दोस्ती पर आधारित फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आई। वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म 'सौदागर'में दिलीप कुमार और राजकुमार की दोस्ती के जज्बे को बुलंद तरीके से रूपहले परदे पर पेश किया गया था। वर्ष 1964 में रिलीज ताराचंद बडज़ात्या की फिल्म'दोस्ती'में दो दोस्तों के बीच परस्पर प्रेम को पेश किया गया। मौजूदा दौर में कुछ फिल्मों में दोस्ती की भावना को शानदार तरीके से पेश किया गया है। इन फिल्मों में 'थ्री इडियट्स', 'दिल चाहता है', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'रंग दे बसंती', 'कुछ कुछ होता है', 'चश्मे बद्दूर' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।