डर की इजाजत नहीं
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इस प्रफेशन और फील्ड में हमें किसी भी तरह के डर की इजाजत नहीं है। हमें बस किसी भी तरह बाहर जाना है और सबके सामने परफेक्ट, शानदार और बेहतरीन लगना है, वह भी बिना किसी खामी के। हमसे उम्मीद की जाती है कि हम हर समय परफेक्ट ही दिखें।' काजोल ने आगे कहा, 'मेरी इस बारे में सोच बिल्कुल साफ है कि हम सभी इम्परफेक्ट हैं। हम सभी मनुष्य हैं और हमें हक है कि हम जितना चाहे उतना आम इंसान की तरह रहें।'