बॉलीवुड

‘आज भी आते हैं रिश्ते’, 51 की उम्र में अमीषा पटेल ने शादी और डेटिंग पर की खुलकर बात

Ameesha Patel Birthday: 'कहो ना प्यार है' और 'गदर' फेम एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। अमीषा आज भी कुंवारी और सिंगल हैं। इस पर बात करते हुए उन्होंने एक बार बात की थी और बताया था कि अभी तक शादी क्यों नहीं की।
3 min read
Jun 09, 2026
Ameesha Patel Birthday
अमीषा पटेल ने शादी पर कही बड़ी बात. (फोटो सोर्स: bollywoodchhayachitra)

Ameesha Patel On Marriage: ऋतिक रोशन के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल अक्सर अपनी शादी को लेकर दिए गए बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले भी पैपराजी से बात करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ी बात बोलते हुए कहा था कि वो बिना शादी किये ही खुश हैं और उनको शादी की कोई जल्दी नहीं है।

आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं अमीषा पटेल

आज अमीषा अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। और इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वो बोल रही हैं कि 50 की उम्र में भी उनके पास कम उम्र के रिश्ते आ रहे हैं लेकिन उन्होंने इसलिए मना कर दिया क्योंकि उनसे एक्टिंग छोड़ने और घर पर रहने के लिए कहा गया था।

'मुझसे आधी उम्र के लड़के डेट पर ले जाना चाहते हैं'

पिछले साल एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वह शादी के लिए तैयार हैं और "अपनी आधी उम्र के पुरुष" अब भी उन्हें डेट पर ले जाना चाहते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं शादी के लिए तैयार हूं, बशर्ते मुझे कोई सही इंसान मिल जाए। कहा जाता है कि 'जहां चाह, वहां राह', इसलिए जो इंसान मुझे ढूंढ लेगा और सही मौके का फायदा उठाएगा, वही मेरा जीवनसाथी बनेगा। मुझे अब भी कई अच्छे परिवारों से हर तरह के प्रपोजल मिलते हैं। मुझसे आधी उम्र के लोग मुझे डेट पर ले जाना चाहते हैं, और मैं इसके लिए तैयार हूं क्योंकि पुरुष का मानसिक रूप से परिपक्व होना जरूरी है। मैं मुझसे उम्र में बड़े कई ऐसे लोगों से मिली हूं जिनकी आईक्यू लेवल बहुत कम होता है।"

जब अमीषा पटेल ने ठुकराया था शादी का प्रपोजल

अपनी ज़िंदगी में शादी का एक प्रपोजल ठुकराने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वे चाहते थे कि वो घर पर रहें, जो उन्हें मंज़ूर नहीं था। 'गदर' एक्ट्रेस ने बताया, "जो लोग आपसे प्यार करते हैं, वे आपके करियर को आगे बढ़ने देंगे। मैंने अपने करियर के लिए बहुत कुछ खोया है, और प्यार के लिए भी बहुत कुछ खोया है। मैंने एक चीज के लिए दूसरी चीज छोड़ी है, और मुझे लगता है कि मैंने दोनों से कुछ न कुछ सीखा है। उदाहरण के लिए, फिल्मों में आने से पहले मेरा एक सीरियस रिलेशनशिप था। वह साउथ बॉम्बे के एक बहुत बड़े इंडस्ट्रियल परिवार से थे, बिल्कुल मेरे परिवार की तरह। बैकग्राउंड और पढ़ाई-लिखाई एक जैसी थी, और परिवार का माहौल भी एक जैसा था। सब कुछ सही था, लेकिन जब मैंने फिल्मों में जाने का फैसला किया, तो वो नहीं चाहते थे कि मैं पब्लिक की नज़रों में रहूं, और इसीलिए मैंने प्यार के बजाय अपने करियर को चुना।"

हॉलीवुड के इस एक्टर को पसंद करती हैं अमीषा पटेल

इसी पॉडकास्ट में 50 साल की हो चुकी अमीषा पटेल ने अपने प्यार, क्रश और वन नाइट स्टैंड को लेकर खुलकर बात की है। अमीषा ने बताया कि एक एक्टर है जिनके लिए वो अपने सारे नियम- कानून तोड़ सकती हैं। उन्होंने अपने सेलिब्रिटी क्रश के बारे में बात करते हुए बताया कि वो हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की दीवानी हैं। इसके आगे उन्होंने ये भी कहा, "टॉम क्रूज मेरे क्रश हैं। मैं बचपन से टॉम क्रूज को पसंद करती हूं। मेरे पेंसिल बॉक्स में उनकी फोटो होती थी, मेरे फाइल्स में, यहां तक कि मेरे रूम में भी उनके कई पोस्टर होते थे।"

टॉम क्रूज के साथ वन नाइट स्टैंड भी कर सकती हैं अमीषा (Ameesha Patel On One Night Stand)

इतना ही नहीं अमीषा ने ये भी बताया, "मैं हमेशा बोलती हूं कि वही ऐसे आदमी हैं जिनके लिए मैं अपने सारे नियम-कानून-रूल्स तोड़ सकती हूं। मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं मैं उनके साथ वन नाइट स्टैंड भी कर सकती हूं।"

Updated on:
09 Jun 2026 08:13 am
Published on:
09 Jun 2026 07:58 am