बॉलीवुड

Iran Israel War: युद्ध के बीच दुबई में है KRK की फैमिली, फोटो पोस्ट कर लिखा- ‘भगवान उन्हें सलामत रखे’

Iran Israel War: अमेरिका-ईरान और इजरायल का असर भारतीयों पर भी दिख रहा है। कई भारतीय इन जगहों पर फंसे हुए हैं और वहां से निकलने के लिए भारतीय सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोग और उनकी फैमिली भी दुबई में फांसी हुई है। केआरके ने अपनी फैमिली के वहां फंसे होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
2 min read
Mar 01, 2026
KRK Family in Dubai
केआरके का परिवार भी है दुबई में। (फोटो सोर्स: @kamaalrkhan/X)

Iran Israel War: अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के चलते इन जगहों में फंसे भारतीयों के लगतार वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसके चलते भारत के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार चिंतित है। हमले के बाद से वहां फंसे भारतीयों के परिवार भी परेशान हो रहे हैं। बीती रात बॉलीवुड एक्टर और मॉडल सोनल चौहान ने दुबई में फंसे होने और वहां से निकलने के लिए पीएम मोदी से उनकी मदद करने के लिए गुजारिश की है। इसी बीच अब एक्टर केआरके भी अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं।

केआरके का परिवार भी दुबई में (KRK Family in Dubai)

मशहूर फिल्म क्रिटिक केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पत्नी, बेटी और बेटे की फोटो शेयर की है। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, रमजान के कारण मेरी वाइफ और बच्चे दुबई में हैं। भगवान उन्हें सलामत रखे। इस पोस्ट पर नेटिजन्स के रिएक्शन रा रहे हैं।

जानिए कौन हैं केआरके की पत्नी

4 साल पहले केआरके ने फैमिली के बारे में की थी बात। (फोटो सोर्स: @kamaalrkhan/X)

फिल्मी बीट की रिपोर्ट के अनुसार, कमाल आर खान की वाइफ का नाम अनीता कुमार हैं, जो शादी के बाद से आयशा कमाल खान के नाम से जानी जाती हैं। बता दें कि लगभग 4 साल पहले अप्रैल 2022 में केआरके ने पब्लिक्ली अपनी वाइफ अनीता के बारे में बात की थी। उस दौरान कमाल खान ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि कई लोग मेरी वाइफ के बारे में मुझसे पूछते हैं। मेरी पत्नी मंबुई के बांद्रा में पली बढ़ी हैं। उनका नाम अनीता कुमार है. मेरे बच्चे हाइयर एजुकेशन के लिए यूनिवर्सिटी में सिर्फ उनकी वजह से गए हैं क्योंकि वह भी बहुत पढ़ी-लिखी हैं। इसलिए वह बच्चों की पढ़ाई के लिए 24 घंटे उनके पीछे पड़ी रहती हैं।" जानकारी के लिए बता दें कि कमाल आर खान के बच्चों का नाम फैसल कमाल खान और बेटी का नाम फराह कमाल खान है।

केआरके की पोस्ट पर लोग कर रहे हैं कमेंट्स

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे कमेंट्स। (फोटो सोर्स: @kamaalrkhan/X)

केआरके की पोस्ट सामने आने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उनके परिवार की सलामती की दुआ मांग रहा है तो कोई बोल रहा है कि उनको अकेला क्यों जाने दिया।

वहीं, एक यूजर ने लिखा, सोशल मीडिया पर फैमिली की फोटोज शेयर नहीं करनी चाहिए।

Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’