
Amitabh Bachchan Cryptic Post: कौन बनेगा करोड़पति में बतौर होस्ट नजर आ रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 29 अक्टूबर को एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने हर पोस्ट की शुरुआत में 'T' के साथ एक नंबर लिखते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट में नंबर लिखने में गलती हो गई जिसके बाद यूजर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनको आराम करे और सोशल मीडिया से ब्रेक ले लें। अब माना जा रहा है कि बिग बी ने इन्ही ट्रोलर्स को इस पोस्ट के जरिये जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी धमकियों से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि अब उनके ब्लॉग के जरिए उनका अपना पर्सनल अखबार चलता है। उन्होंने आगे लिखा, "तुम एक करोगे, हम 100 करेंगे!"
अपनी इस पोस्ट में, बिग बी ने यह भी कहा कि बढ़ती दूरियों के बावजूद उनका प्यार और सम्मान वैसा ही बना हुआ है। उन्होंने लिखा, "मैंने सोचा, दिन तो बदल ही चुका है। अब 28 नहीं, 29 तारीख है। सुबह हो चुकी है और मैं लैपटॉप के सामने बैठा हूं, तो चलो तारीख बदल लूं और आज की घटनाओं के बारे में लिख दूं, ताकि रात में नंबरिंग में कोई गलती न हो।"
अपनी इस पोस्ट में उन्होंने के एक वीडियो और कुछ फोटोज भी शेयर की थीं। आगे उन्होंने लिखा, मैंने कुछ दिन पहले का एक लिफाफा खोला, और उसमें से जो कुछ भी निकला, वह अब सामने है। जब प्रशंसक आस-पास होते हैं, तो अच्छा लगता है। हालांकि, पिछले रविवार को मैंने उन्हें तितर-बितर कर दिया। भले ही दूरियां बढ़ गई हों, लेकिन उनके प्रति मेरा स्नेह, प्यार और सम्मान कम नहीं हुआ है, और न ही कभी होगा।
पोस्ट में शेयर की गई फोटोज के बारे में बात करते हुए उन्होंने अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि शारीरिक दूरी होने के बावजूद, उनके प्रति उनका स्नेह और सम्मान पहले जैसा ही है। इसके आगे उन्होंने लिखा, "कुछ छोटे हैं, कुछ बड़े हैं, और कुछ को बस सोना ज्यादा पसंद है!
अब देखते हैं कि वे इसकी क्या हेडलाइन बनाते हैं! डराओ मत यार। अगर तुम हमारे बारे में लिखना बंद कर दोगे, तो कोई बात नहीं। हमारा अपना अखबार अब यहां चलता है। तुम एक करोगे, तो हम 100 करेंगे!"
बता दें, बीती 21 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने अपनी हेल्थ को लेकर फैंस को बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने और रिकवरी पर ध्यान देने की सलाह दी है। पोस्ट करते हुए बिग बी ने लिखा था, 'कुछ दिनों के लिए आराम और रिकवरी का समय निकालने को कहा गया है, इसलिए कुछ लिख नहीं पा रहा हूं।'
इसके बाद 23 अक्टूबर को एक बार फिर अपने ब्लॉग में उन्होंने थोड़ा और आराम की जरूरत बताते हुए लिखा, 'अभी और आराम की जरूरत है… तालमेल बिठाना… सोचना और विचार करना… मानव शरीर और उसकी अनोखी खूबी।' जबकि 25 अक्टूबर को अभिनेता बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अपने चाहने वालों के लिए 'जलसा' के बाहर संडे दर्शन के लिए पहुंचे आए थे और उन्होंने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया था।